दिल्ली में विज्ञान का कमाल: पहली बार क्लाउड सीडिंग टेस्ट, कब होगी ‘आसमान से बारिश’

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (24 अक्टूबर, 2025): दिल्ली ने प्रदूषण नियंत्रण के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए अपनी पहली क्लाउड सीडिंग परीक्षण उड़ान सफलतापूर्वक पूरी कर ली है। पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने बताया कि यह मिशन IIT कानपुर की विशेषज्ञ टीम और अत्याधुनिक तकनीक की मदद से संचालित किया गया, जो कानपुर से उड़ान भरकर मेरठ, खेकरा और बुरारी के आसमान में परीक्षण पूरा करने के बाद वापस लौटा।

मंत्री के अनुसार खेकरा और बुरारी के बीच बादलों में विशेष फ्लेयर्स फायर किए गए, जिसमें आधुनिक पाइरो तकनीक से विमान की क्षमताओं और उपकरणों की तैयारियों का विस्तृत परीक्षण किया गया। इस परीक्षण से यह साबित हो गया कि दिल्ली अब 28–30 अक्टूबर के बीच अनुकूल मौसम मिलने पर कृत्रिम वर्षा कराने के लिए पूरी तरह तैयार है।

उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व से संभव हुई है। सिरसा ने दावा किया, “हम प्रदूषण नियंत्रण के लिए ज़मीन पर ही नहीं, बल्कि आसमान में भी काम कर रहे हैं। हमारा काम कागज़ों तक सीमित नहीं बल्कि धरातल पर दिख रहा है।”

तकनीकी रिपोर्ट के मुताबिक आज दिल्ली में बादलों की घनत्व सीमित रही, लेकिन बुरारी क्षेत्र में पहचाने गए दो विशिष्ट छोटे बादलों पर सफलतापूर्वक सीडिंग फ्लेयर्स छोड़े गए। पायलट और मौसम विशेषज्ञों की संयुक्त रिपोर्ट ने विमान और सीडिंग सिस्टम को पूरी तरह सक्षम पाया है।

यह उड़ान राजधानी के वैज्ञानिक दृष्टिकोण और पर्यावरणीय नवाचार को नई दिशा देने वाला कदम माना जा रहा है। दिल्ली के लोग अब आशावान हैं कि क्लाउड सीडिंग से प्रदूषण में कमी और बेहतर वायु गुणवत्ता मिल सकेगी।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।