New Delhi News (22 October 2025): राजधानी दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके में बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा जीटी रोड स्थित लिबासपुर फ्लाईओवर पर हुआ, जहां तेज रफ्तार बुलेट बाइक जर्सी बैरियर से टकरा गई। मृतकों की पहचान सुमित (27), मोहित (26) और अनुराग (23) के रूप में हुई है। तीनों युवक नांगलोई इलाके के रहने वाले थे और देर रात मुरथल से खाना खाकर दिल्ली लौट रहे थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों की मौके पर ही जान चली गई।
डीसीपी आउटर-नॉर्थ हरेश्वर स्वामी के अनुसार, पुलिस को रात करीब 1:33 बजे दुर्घटना की सूचना मिली। स्वरूप नगर थाने की टीम मौके पर पहुंची तो देखा कि सड़क पर बुरी तरह क्षतिग्रस्त बुलेट बाइक के पास तीनों युवक खून से लथपथ पड़े हुए थे। प्राथमिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि हादसे के वक्त किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था। पुलिस ने तत्काल शवों को बरामद कर सरकारी अस्पताल बुराड़ी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से कोई चश्मदीद गवाह नहीं मिला। शुरुआती जांच में यह अनुमान लगाया गया है कि बाइक की गति बहुत अधिक थी और नियंत्रण खोने पर वह बैरियर से टकरा गई। बुलेट के आगे के हिस्से के चकनाचूर होने से टक्कर की तीव्रता का अंदाजा लगाया जा सकता है। फिलहाल शवों को बी.जे.आर.एम. अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखा गया है और पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि लिबासपुर फ्लाईओवर पर देर रात अक्सर तेज रफ्तार वाहन दुर्घटनाओं का कारण बनते हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे रफ्तार पर नियंत्रण रखें और हेलमेट पहनकर ही वाहन चलाएं। अधिकारी ने कहा, “थोड़ी सी लापरवाही एक परिवार की जिंदगी तबाह कर सकती है, इसलिए यातायात नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है।” यह हादसा एक बार फिर राजधानी में सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।