इस्कॉन नोएडा में भव्य गोवर्धन पूजा उत्सव: 20 फुट ऊँचे अन्नकूट पर्वत ने खींचा श्रद्धालुओं का ध्यान

टेन न्यूज नेटवर्क

NOIDA News (22 अक्टूबर, 2025): इस्कॉन नोएडा मन्दिर में आज बुधवार को गिरिराज गोवर्धन पूजा उत्सव बड़े ही श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भक्तों ने पके हुए चावल और हलवे से लगभग 20 फुट ऊँचे अन्नकूट (Annkoot) रूपी गोवर्धन पर्वत का निर्माण किया, जो दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बना रहा।

सुबह 8 बजे से ही श्रद्धालुओं का मन्दिर में तांता लग गया था। मुख्य उत्सव प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक चला, जिसमें सैकड़ों भक्तों ने गिरिराज जी की पूजा और परिक्रमा की। गिरिराज को विविध प्रकार की मिठाइयों (Sweets), फलों (Fruits), सूखे मेवों (Dry fruits) और पकवानों (Delicacies) का भोग लगाया गया। “गिरिराज धरण हम तुम्हरी शरण” के मधुर भजन–कीर्तन ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

वृन्दावन से पधारे परम पूज्य राधे श्यामानन्द स्वामी महाराज ने गिरिराज गोवर्धन के प्रकट होने की कथा और उनकी पूजा के महत्त्व पर प्रवचन दिया। तत्पश्चात भव्य महा आरती (Aarti) संपन्न हुई, जिसमें भक्तों ने नृत्य और उत्साह के साथ भाग लिया।

उत्सव के समापन पर सभी श्रद्धालुओं को स्वादिष्ट प्रसादम (Prasadam) वितरित किया गया। आयोजन में लगभग 1500 से अधिक भक्तों ने भाग लिया। ज्ञात हो कि इस्कॉन (ISKCON) के संस्थापकाचार्य श्रील प्रभुपाद की आज्ञानुसार विश्वभर के 800 से अधिक इस्कॉन मन्दिरों में इसी परम्परा से गोवर्धन पूजा मनाई जाती है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।