मिशन शक्ति 5.0 के तहत बिसरख पुलिस की सराहनीय पहल, तीन गुमशुदा बच्चियों को सकुशल परिजनों से मिलाया

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida (22 अक्टूबर 2025): शासन द्वारा बालिकाओं और महिलाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान मिशन शक्ति 5.0 (Mission Shakti 5.0) के अंतर्गत थाना बिसरख पुलिस ने उत्कृष्ट कार्य करते हुए तीन गुमशुदा बच्चियों को सुरक्षित उनके परिवारजनों से मिलाया।

पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्ध नगर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में जनपद में मिशन शक्ति अभियान-5.0 के तहत महिला सुरक्षा और जागरूकता को लेकर निरंतर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज, 22 अक्टूबर को थाना बिसरख क्षेत्र में गश्त के दौरान पुलिस टीम को लगभग 8 वर्ष, 7 वर्ष और 8 वर्ष आयु की तीन बच्चियाँ मिलीं, जो अपने घर का रास्ता भूलकर भटक गई थीं। पूछताछ में बच्चियों ने बताया कि वे सुबह घर से घूमने निकली थीं, लेकिन लौटते समय रास्ता भूल जाने के कारण खो गईं।

बिसरख पुलिस टीम ने त्वरित संवेदनशीलता दिखाते हुए आसपास के क्षेत्र में जानकारी एकत्र की और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस व तकनीकी साक्ष्यों की मदद से बच्चियों के परिजनों का पता लगाया। तत्पश्चात तीनों बच्चियों को सकुशल उनके परिवारों को सौंप दिया गया। बच्चियों के परिजनों ने पुलिस टीम की इस त्वरित और मानवीय पहल के लिए आभार व्यक्त करते हुए उनकी प्रशंसा की।

थाना बिसरख पुलिस की तत्परता, संवेदनशीलता, सतर्कता एवं मानवीय दृष्टिकोण ने मिशन शक्ति अभियान 5.0 के उद्देश्यों को सशक्त किया है और यह घटना महिला एवं बाल सुरक्षा के क्षेत्र में एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत करती है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।