“इस बार की रौनक, आभा और उल्लास देखकर दिल खुश हो गया”: दिवाली पर सीएम रेखा गुप्ता

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (21 अक्टूबर, 2025): मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि इस बार दिल्ली की दीपावली वैभव, रोशनी और उल्लास से भरी रही। उन्होंने कहा, “दिल्ली के लोगों ने इस बार तनावमुक्त और परंपरागत तरीके से दीपावली मनाई। सालों बाद दिल्ली की रौनक, आभा और जगमगाहट अलग ही दिखी।” मुख्यमंत्री ने सर्वोच्च न्यायालय (Supreme Court) का आभार जताया, जिसने इस पर्व की परंपरा को ध्यान में रखते हुए ग्रीन पटाखों (Green Crackers) की अनुमति दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार (Delhi Government) प्रदूषण (Pollution) के प्रति पूरी तरह गंभीर है और इसके लिए कई प्रभावी कदम उठाए गए हैं। उन्होंने दिल्लीवासियों की भी सराहना की कि उन्होंने इस पर्व पर प्रदूषण के बजाय उल्लास और जिम्मेदारी को प्राथमिकता दी। “सालों बाद ऐसी दीपावली मनाते देखकर मुझे संतोष और आनंद मिला,” उन्होंने कहा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस बार दीपावली से पहले पूरी दिल्ली सजधज कर तैयार थी — बाजारों में भारी भीड़, लोगों के चेहरों पर उल्लास और घरों में साज-सज्जा का माहौल देखने को मिला। उन्होंने कहा कि इस बार दिल्ली के नागरिकों को भरोसा था कि सरकार सनातन परंपरा और पर्यावरण संरक्षण दोनों का संतुलन बनाए रखेगी।

पूर्व सरकार पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि “पिछले सात वर्षों में दीपावली पर पूर्ण प्रतिबंध लगाना समाधान नहीं था। न तो प्रदूषण घटा, न ही लोगों को पर्व का आनंद मिला। लेकिन इस बार सर्वोच्च न्यायालय की अनुमति से ग्रीन पटाखों के सीमित उपयोग ने परंपरा और पर्यावरण — दोनों का सम्मान किया।”

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि दिल्ली में प्रदूषण नियंत्रण (Pollution Control) के लिए 1000 वॉटर स्प्रिंकलर, 140 एंटी-स्मॉग गन और 70 मैकेनिकल रोड स्वीपर तैनात किए गए हैं। साथ ही निर्माण स्थलों पर धूल नियंत्रण (Dust Control) नियमों के सख्त पालन के लिए निरीक्षण बढ़ाए गए हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार ईवी (Electric Vehicle) मिशन को भी प्राथमिकता दे रही है। लक्ष्य है कि वर्ष 2027 तक 10,000 इलेक्ट्रिक बसें सड़कों पर उतरें। साथ ही, कृत्रिम वर्षा (Cloud Seeding) की योजना पर भी काम जारी है, जिसके लिए भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) से हरी झंडी का इंतजार है।

मुख्यमंत्री ने कहा, “दिल्ली की यह दीपावली सिर्फ रोशनी की नहीं, बल्कि विश्वास और जिम्मेदारी की भी रही — यही दिल्ली की परंपरा है।”


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।