दीवाली के बाद दिल्ली की हवा रही अपेक्षाकृत साफ, औसत AQI रहा 356: वीरेंद्र सचदेवा

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (21 अक्टूबर, 2025): दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि इस बार दीपावली के बाद दिल्ली की वायु गुणवत्ता (Air Quality) में पिछले वर्ष की तुलना में सुधार देखने को मिला है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2024 में दीपावली के अगले दिन 31 अक्टूबर की सुबह राजधानी का औसत ए.क्यू.आई. (AQI) 396 दर्ज किया गया था, जबकि इस वर्ष 21 अक्टूबर को यह 356 रहा, जोकि उल्लेखनीय रूप से कम है।

सचदेवा ने कहा कि यह तथ्य स्वागतयोग्य है कि दीपावली की रात पटाखे चलने के बावजूद प्रदूषण (Pollution) के स्तर में कोई विशेष वृद्धि नहीं हुई। उन्होंने आम आदमी पार्टी (AAP) नेताओं पर आरोप लगाते हुए कहा कि “सौरभ भारद्वाज जैसे नेता केवल एक वर्ग को खुश रखने के लिए पटाखों के नाम पर जनता में भ्रम फैलाने का कार्य कर रहे हैं।”

भाजपा अध्यक्ष ने आगे कहा कि हर वर्ष सर्दियों में ए.क्यू.आई. थोड़ा बढ़ता है, और इस वर्ष भी ऐसा होना स्वाभाविक है। उन्होंने बताया कि 11 अक्टूबर से 19 अक्टूबर 2025 के बीच पंजाब (Punjab) में पराली (Stubble Burning) जलाने के 309 मामले दर्ज हुए हैं, जो दिल्ली की वायु गुणवत्ता को प्रभावित कर रहे हैं।

वीरेंद्र सचदेवा ने पंजाब की अरविंद केजरीवाल सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि “ना तो उन्होंने पहले कभी किसानों को सहायता दी जिससे पराली जलने से रोका जा सके, और ना ही अब बाढ़ से प्रभावित किसानों को मदद देकर उन्हें ऐसा करने से रोका जा रहा है।”

उन्होंने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण बढ़ने के लिए पिछली कांग्रेस और केजरीवाल सरकारें जिम्मेदार हैं, जिन्होंने ठोस कार्य नहीं किया। वहीं, मौजूदा मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सरकार प्रदूषण नियंत्रण (Pollution Control) के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर रही है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।