Greater Noida News (21 अक्टूबर 2025): गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट में आज पुलिस स्मृति दिवस बड़े ही श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। रिजर्व पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक पर उन वीर पुलिसकर्मियों को पुष्पचक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई, जिन्होंने कर्तव्य पालन के दौरान अपने प्राणों की आहुति देकर देश और समाज की रक्षा की।
पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित किया और शहीदों के प्रति गहरा सम्मान व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस सेवा त्याग और बलिदान का प्रतीक है। शहीद पुलिसकर्मियों का त्याग हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है और पुलिस विभाग सदैव उनके परिवारों के साथ खड़ा रहेगा। इस दौरान “वतन की राह पर वतन के नौजवां शहीद हो” गीत की धुन बजते ही पूरा वातावरण भावनाओं से भर उठा।
समारोह में पुलिस कमिश्नर ने तीन शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें “शाल” भेंट कर सम्मानित किया। पुलिस बैंड की मधुर धुनों के साथ परेड द्वारा शहीदों को सलामी दी गई। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी अधिकारी और पुलिसबल के जवान शहीदों की स्मृति में मौन দাঁड़कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते रहे।

इस अवसर पर अपर पुलिस आयुक्त राजीव नारायण मिश्र, अजय कुमार, पुलिस उपायुक्त शैलेन्द्र कुमार सिंह, रवि शंकर निम, यमुना प्रसाद, शक्ति मोहन अवस्थी, साद मियां खान, सहायक पुलिस आयुक्त ट्विंकल जैन सहित 49वीं वाहिनी पीएसी के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में शहीदों के अदम्य साहस और कर्तव्यनिष्ठा को नमन करते हुए उनके परिवारों के प्रति समर्थन का संकल्प दोहराया।
पुलिस स्मृति दिवस का यह समारोह शौर्य, सम्मान और कृतज्ञता की भावना के साथ संपन्न हुआ, जिसने पुलिस बल के समर्पण और देशभक्ति की मिसाल को और सशक्त किया।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।