New Delhi News (19 October 2025): दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले के मामले में दिल्ली पुलिस ने जांच पूरी कर तीस हज़ारी कोर्ट में आरोपपत्र दाखिल कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में राजेश खिमजी और शेख तहसीन रजा के खिलाफ आरोपपत्र प्रस्तुत किया है। दोनों आरोपितों को पहले ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। कोर्ट ने अब इस आरोपपत्र को विचारार्थ स्वीकार कर लिया है, जिससे मामले की सुनवाई की प्रक्रिया शुरू होगी।
आपको बता दें कि अगस्त में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर उनके सरकारी आवास पर जनसुनवाई के दौरान हमला हुआ था। इस घटना के बाद सिविल लाइंस थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी। हमले की जांच में जुटी दिल्ली पुलिस ने अब सभी सबूतों और गवाहों के बयान के आधार पर यह कार्रवाई की है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, चार्जशीट में हमले की योजना, घटनाक्रम और दोनों आरोपियों की भूमिका का विस्तृत विवरण शामिल किया गया है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।