New Delhi News (18 October 2025): नई दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आई है। राजधानी के ब्रह्मपुत्र अपार्टमेंट्स, जो सांसदों के आधिकारिक आवास हैं, में शनिवार दोपहर एक सांसद फ्लैट में भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही दिल्ली फायर सर्विस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 6 से 7 दमकल गाड़ियां मौके पर भेजीं। फिलहाल आग बुझाने का प्रयास जारी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह घटना दोपहर लगभग 1:22 बजे की है, जब अपार्टमेंट परिसर से धुआं उठता देखा गया और तत्काल आपातकालीन सेवाओं को सूचित किया गया।
दमकल विभाग और पुलिस की टीमें मौके पर मौजूद हैं और पूरे क्षेत्र को घेरकर राहत एवं बचाव कार्य जारी है। अभी तक किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, हालांकि आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के कई फ्लैटों को भी अस्थायी रूप से खाली कराया गया है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है और विभाग ने जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि आग को पूरी तरह नियंत्रित करने में कुछ और समय लग सकता है।
घटना स्थल से मिली जानकारी के अनुसार, तीसरी मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में यह आग लगी थी। वहां रहने वाले विनोद नामक व्यक्ति ने बताया कि हादसे के दौरान उनका कुत्ता अंदर फंस गया था, और परिवार के सदस्य भी गंभीर रूप से झुलस गए हैं। विनोद ने बताया, “मेरी पत्नी और बच्चा जल गए हैं, वे अस्पताल में भर्ती हैं। घर में रखे गहने, कपड़े और शादी का सारा सामान जलकर राख हो गया। मेरी बेटी की शादी कुछ महीनों में होनी थी।”
फिलहाल राहत और बचाव अभियान जारी है। दमकलकर्मी आग को पूरी तरह बुझाने के साथ-साथ आसपास के फ्लैटों की सुरक्षा सुनिश्चित कर रहे हैं। दिल्ली पुलिस ने आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है और शॉर्ट सर्किट या गैस लीक जैसी संभावनाओं पर विचार किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पर लगातार नज़र रखी जा रही है और आग पर जल्द ही पूरी तरह काबू पा लिया जाएगा।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।