ग्रीन दीपावली का संदेश: बीजीएस विजनाथम स्कूल के स्काउट–गाइड्स ने निकाली जागरूकता रैली

टेन न्यूज नेटवर्क

GREATER NOIDA News (17/10/2025): दीपावली पर्व को प्रदूषण-मुक्त और पर्यावरण-अनुकूल बनाने के उद्देश्य से बीजीएस विजनाथम स्कूल के स्काउट–गाइड्स ने गुरुवार, 17 अक्टूबर को एक विशेष जागरूकता अभियान और संचलन रैली का आयोजन किया। रैली का मुख्य संदेश था — “दीप जलाओ, उजियारा लाओ, ग्रीन दीपावली मनाओ”।

यह अभियान सेक्टर-3, ग्रेटर नोएडा वेस्ट के आस-पास के क्षेत्रों में निकाला गया, जिसमें लगभग 250 स्काउट और गाइड छात्रों ने भाग लेकर नागरिकों को पटाखों के दुष्प्रभाव और पर्यावरण संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या शिल्पा टी.आर. के नेतृत्व में आयोजित इस रैली को सफल बनाने में जिला मुख्य आयुक्त डॉ. राकेश कुमार राठी, जिला सचिव पुष्पेंद्र सिंह, जिला स्काउट कमिश्नर विजेंद्र सिंह, तथा जिला गाइड कमिश्नर की देवकी ने दिशा-निर्देश प्रदान किए।

अभियान के दौरान स्काउट-गाइड्स ने हाथों में तख्तियां लेकर पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और हरित दीपावली के संदेश दिए। बच्चों ने लोगों से अपील की कि वे इस बार मिट्टी के दीये जलाकर, पटाखों से दूरी बनाकर और पेड़-पौधे लगाकर पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं।

रैली को सफल बनाने में मदन सिंह चौहान, नरेंद्र त्यागी, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष नीरज खारी, राहुल खटाना, मोहन, रवि चौहान, शोभित, अंजना, स्मृति, आकांक्षा, और साधना सिंह (जिला प्रशिक्षण आयुक्त, गाइड) ने सक्रिय सहयोग किया। रैली के अंत में सभी प्रतिभागियों ने स्वच्छ और हरित दीपावली मनाने का संकल्प लिया तथा यह संदेश दिया कि “खुशियाँ रोशनी से मनाएँ, प्रदूषण से नहीं।”


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।