New Delhi News (16 October 2025): दिल्ली में यमुना नदी की सफाई को लेकर राजनीतिक बयानबाजी एक बार फिर तेज हो गई है। बुराड़ी से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक संजीव झा ने गुरुवार को बीजेपी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा यमुना घाट का दौरा करने और सफाई व्यवस्था को लेकर दिए गए बयान ने “सच्चाई को उजागर” कर दिया है। संजीव झा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने स्वयं माना है कि यमुना में झाग कम करने के लिए डिफोम कंसंट्रेट डाला गया है, जो पर्यावरण अनुकूल (eco-friendly) और USFDA व NMCG से स्वीकृत केमिकल है।
संजीव झा ने अपने बयान में कहा कि वे खुद एक दिन पहले उसी स्थान पर गए थे, जहां मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दौरा किया। उन्होंने बताया कि यमुना के पानी में झाग नहीं है क्योंकि उस पर वैज्ञानिक तरीके से डिफोम कंसंट्रेट का छिड़काव किया गया है। उन्होंने इसे पूरी तरह सुरक्षित और स्वच्छ तकनीक बताया। यह वही केमिकल है जिसे कुछ साल पहले आम आदमी पार्टी की सरकार के दौरान बीजेपी नेताओं ने “जहर” बताकर जनता में भ्रम फैलाया था, जबकि अब वही प्रक्रिया अब बीजेपी सरकार द्वारा अपनाई जा रही है।
AAP विधायक ने बीजेपी नेता प्रवेश शर्मा पर निशाना साधते हुए कहा कि तीन साल पहले उन्होंने इसी रसायन के इस्तेमाल को लेकर जल बोर्ड के अधिकारियों से अभद्र व्यवहार किया था और दिल्ली सरकार पर आरोप लगाए थे। “आज वही रसायन मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जी के नेतृत्व में उपयोग हो रहा है और इसे सुरक्षित बताया जा रहा है। इसका मतलब साफ है कि या तो उस समय प्रवेश शर्मा को जानकारी नहीं थी या उन्होंने जानबूझकर जनता को गुमराह किया।
उन्होंने आगे कहा कि यह पूरा विवाद दरअसल “राजनीतिक भ्रम फैलाने” की कोशिश थी। बीजेपी के नेताओं ने उस समय तथ्यों को तोड़-मरोड़कर जनता के सामने पेश किया और दिल्ली सरकार के प्रयासों को बदनाम करने की कोशिश की। झा ने कहा, “जब वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित और स्वीकृत केमिकल का प्रयोग किया जा रहा था, तब भी विरोध किया गया, और अब जब परिणाम सामने हैं, तो वही लोग चुप हैं।”
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।