डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जयंती पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा कार्यक्रम आयोजित

टेन न्यूज नेटवर्क

NOIDA News (16/10/2025): पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा, गौतमबुद्ध नगर की ओर से बुधवार को एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने डॉ. कलाम के विज्ञान, रक्षा और राष्ट्रनिर्माण में योगदान को श्रद्धांजलि दी और उनके आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुँवर बासित अली ने कहा कि डॉ. कलाम का जीवन वैज्ञानिक उपलब्धियों और राष्ट्र के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने कहा, डॉ. कलाम ने भारत को आत्मनिर्भर बनाने की जो नींव रखी, आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उसी दिशा में देश को आगे बढ़ा रहे हैं। रक्षा, अंतरिक्ष और स्टार्टअप सेक्टर में जो प्रगति हुई है, वह कलाम साहब के विचारों की ही परिणति है।

कुँवर बासित अली ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए अल्पसंख्यक मोर्चा गौतमबुद्ध नगर के नेता सैयद अहसान अख्तर की सराहना की और कहा कि उनका समर्पण व नेतृत्व संगठन के लिए प्रेरणादायक है।

कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा गौतमबुद्ध नगर के महामंत्री धर्मेंद्र कोरी ने दीप प्रज्वलन के साथ की। इसके बाद सैयद अहसान अख्तर ने डॉ. कलाम के वैज्ञानिक योगदानों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि डॉ. कलाम ने मिसाइल विकास, सैटेलाइट प्रोग्राम और डीआरडीओ (DRDO) में अपनी कार्यशैली से भारत को नई ऊंचाइयों तक पहुँचाया। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे डॉ. कलाम के “ड्रीम बिग, वर्क हार्ड” (Dream big work hard) के संदेश को अपने जीवन में उतारें।

इस अवसर पर भाजपा उपाध्यक्ष सत्येन्द्र नागर ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम देशभक्ति की भावना को सशक्त करते हैं। वहीं उपाध्यक्ष सुनील भाटी ने कहा कि डॉ. कलाम के विचार आज भी हर भारतीय के लिए प्रेरणास्रोत हैं और भाजपा संगठन ऐसे आयोजनों के माध्यम से समाज में राष्ट्रभावना को मजबूत कर रहा है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें प्रमुख रूप से अफरोज़ आलम (प्रदेश कोषाध्यक्ष, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा), दिलशाद चौहान (क्षेत्रीय उपाध्यक्ष), अर्पित तिवारी (मंडल अध्यक्ष), नईम खान (दादरी मंडल), अयूब सैफी, अज़ीम सलमानी, एडवोकेट सैफी, हज्जन ज़ैतून और अफ़ज़ल मलिक शामिल थे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी सदस्यों ने डॉ. कलाम के आदर्शों पर चलने, शिक्षा, नवाचार और राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में सक्रिय योगदान देने तथा भाजपा की लोककल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।