सुप्रीम कोर्ट ने दिवाली पर ग्रीन पटाखों को दी हरी झंडी, बीजेपी नेताओं का बयान

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (15 October 2025): Supreme Court of India द्वारा दिवाली पर Delhi-NCR में ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति दिए जाने के बाद राजधानी में उत्सव का माहौल बन गया है। कोर्ट ने 18 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक सीमित समय में ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति दी है। इस आदेश के बाद राजधानी में लोग पारंपरिक तरीके से दिवाली मनाने की तैयारी में जुट गए हैं। सरकार की ओर से सुरक्षा और प्रदूषण नियंत्रण के लिए विशेष इंतज़ाम किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जताया आभार

Rekha Gupta ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर खुशी जताते हुए कहा, “मैं दिल्ली सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट को धन्यवाद देती हूं कि उसने हमारा अनुरोध स्वीकार किया। करोड़ों लोगों की भावनाएं दिवाली से जुड़ी हैं और पटाखों पर प्रतिबंध हटाए बिना यह उत्सव अधूरा होता। हम पर्यावरण के प्रति भी पूरी तरह सचेत हैं और यह सुनिश्चित करेंगे कि ग्रीन पटाखों से ही उत्सव मनाया जाए। हमारी संस्कृति और पर्यावरण दोनों की रक्षा करना हमारी जिम्मेदारी है।”

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने फैसले को बताया न्यायसंगत

Manoj Tiwari ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को संतुलित और न्यायसंगत बताया। उन्होंने कहा, “यह भारत की आत्मा है कि त्योहार, पर्यावरण और संस्कृतियों के सम्मान में संतुलन बना रहे। ऐसा नहीं हो सकता कि एक धर्म के त्योहारों पर सारी पाबंदियां लगाई जाएं और बाकी के लिए खुली छूट हो। कुछ लोग नकारात्मक सोच से ऐसा कर रहे थे। आज सुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों की अनुमति देकर करोड़ों लोगों को राहत दी है। मैं सुप्रीम कोर्ट और दिल्ली सरकार का आभार व्यक्त करता हूं।”

परवेश वर्मा ने कहा- दिल्ली ने चुनी सही सरकार

Parvesh Verma ने कहा, “मैं सभी दिल्लीवासियों को बधाई देता हूं कि आपने एक ऐसी सरकार चुनी जिसने जनता की आवाज सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचाई। मुख्यमंत्री ने कहा था कि इस बार दिवाली बिना पटाखों के नहीं मनाई जाएगी। सुप्रीम कोर्ट ने हमारे प्रयासों की सराहना की और लोगों को राहत दी। अब दिल्लीवासी बिना किसी डर या चिंता के निर्धारित समय में ग्रीन पटाखे जला सकेंगे।”

मनजिंदर सिंह सिरसा ने फैसले को बताया ऐतिहासिक

Manjinder Singh Sirsa ने कहा, “मैं सुप्रीम कोर्ट का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने 8 साल बाद यह बड़ा फैसला लिया है। अब दिल्ली में शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक पटाखे फोड़े जा सकेंगे और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सभी ग्रीन पटाखे ही हों। सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन सख्ती से हो इसके लिए एक विशेष बैठक बुलाई जा रही है। मैं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने जनता की भावनाएं अदालत तक पहुंचाईं।।”


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।