योगी आदित्यनाथ ने दी चेतावनी: “त्योहारों में रंग में भंग डालने वालों के लिए जेल तैयार”
टेन न्यूज नेटवर्क
National News (15/10/2025): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी त्योहारों को लेकर प्रदेशवासियों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि अगर किसी ने उत्सव के माहौल में रंग में भंग डालने की कोशिश की या किसी भी तरह से अमन-चैन बिगाड़ने का प्रयास किया, तो उसे सीधे जेल भेजा जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में त्योहारों का मौसम उत्सव और उमंग का प्रतीक है। “अगर किसी ने इन त्योहारों में विवाद या वैमनस्य फैलाने की कोशिश की, तो उसकी जगह केवल जेल में होगी। सरकार ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी और उन्हें किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा,” योगी ने कहा।
योगी आदित्यनाथ ने बताया कि पिछले आठ वर्षों में प्रदेश में एक भी ऐसा अवसर नहीं आया जब किसी त्योहार पर दंगा या बड़ा विवाद हुआ हो। उन्होंने कहा, “बीते आठ सालों में होली, दिवाली, ईद, क्रिसमस, दशहरा, नवरात्रि जैसे सभी त्योहार प्रदेशभर में शांति और भाईचारे के साथ मनाए गए हैं। हर धर्म और समुदाय के लोग एक-दूसरे को बधाई देते हुए, आपसी सौहार्द से त्यौहार मनाते हैं।”
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह उत्तर प्रदेश की बदलती तस्वीर का प्रमाण है कि अब कोई भी व्यक्ति हिंसा या अशांति फैलाने की हिम्मत नहीं करता। “हम जानते हैं किसे, किस भाषा में जवाब देना है,” उन्होंने कहा।
योगी ने जनता से अपील की कि सभी लोग आने वाले त्योहारों को उत्साह, प्रेम और एकता के साथ मनाएं, और किसी भी अफवाह या भड़काऊ गतिविधि से दूर रहें।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।