“दिल्ली में सरकार बदलते ही हिन्दू त्योहारों पर बैन खत्म हुआ”: मंत्री कपिल मिश्रा

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (15 October 2025): सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिल्ली-एनसीआर में सीमित समय के लिए ग्रीन पटाखों के उपयोग की अनुमति दिए जाने के फैसले के बाद राजधानी में दिवाली को लेकर उत्साह का माहौल है। इस निर्णय का स्वागत करते हुए दिल्ली के कानून मंत्री कपिल मिश्रा (Kapil Mishra) ने कहा कि “अब दिल्ली वाले भी वैसे ही दिवाली मनाएंगे जैसे पूरा देश और पूरी दुनिया मनाती है।” उन्होंने सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह फैसला दिल्ली की जनता की भावनाओं की जीत है।

“सरकार बदलते ही हिंदू त्योहारों पर बैन खत्म हुआ”

मंत्री कपिल मिश्रा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि दिल्ली की नई सरकार बनने के बाद धार्मिक त्योहारों पर लगाए जा रहे प्रतिबंधों का दौर खत्म हो गया है।सरकार के बदलते ही दिल्ली में हिंदुओं के त्योहारों पर बैन लगना बंद हो गया। पिछली सरकार भी चाहती तो सुप्रीम कोर्ट जा सकती थी, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया और हर बार दिवाली पर बैन लगाया। मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जनता की आवाज को अदालत तक पहुंचाया, जिसके परिणामस्वरूप यह ऐतिहासिक फैसला आया है।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की पहल को बताया निर्णायक कदम

कपिल मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का यह निर्णय सराहनीय है कि उन्होंने सीधे सुप्रीम कोर्ट जाकर दिल्ली की जनता की भावनाओं को सामने रखा। जनता की आवाज को सुप्रीम कोर्ट ने समझा और सम्मान दिया। यह निर्णय केवल पटाखों का नहीं, बल्कि दिल्ली की धार्मिक स्वतंत्रता और सांस्कृतिक परंपरा की बहाली का प्रतीक है। मंत्री ने कहा कि ग्रीन पटाखों की अनुमति मिलने से पर्यावरण और परंपरा दोनों का संतुलन बना रहेगा।

“इस बार परंपरागत तरीके से मनाई जाएगी दिवाली”

कानून मंत्री ने कहा कि दिल्ली में इस बार दिवाली पारंपरिक रूप से मनाई जाएगी और लोग ग्रीन पटाखों के साथ उत्सव का आनंद लेंगे। सुप्रीम कोर्ट का यह आदेश बहुत स्वागत योग्य है और यह साबित करता है कि पिछली सरकार जानबूझकर हिंदुओं के त्योहारों पर रोक लगाती थी। मिश्रा ने कहा कि अब दिल्ली की जनता बिना भय और प्रतिबंध के अपनी संस्कृति, परंपरा और आनंद के साथ रोशनी का त्योहार मना सकेगी।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।