Bihar Election: डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने दाखिल किया नामांकन, दिल्ली सीएम रहीं मौजूद

टेन न्यूज नेटवर्क

Bihar News (15 October 2025): बिहार के उपमुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विजय कुमार सिन्हा ने बुधवार को आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए लखीसराय विधानसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दौरान उनके साथ दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, और पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। नामांकन दाखिल करने से पहले उन्होंने लखीसराय स्थित मंदिर में पूजा –अर्चना किया।

मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद दाखिल किया नामांकन

नामांकन से पहले विजय कुमार सिन्हा ने लखीसराय स्थित एक प्राचीन मंदिर में पूजा-अर्चना कर अपने चुनावी अभियान की सफलता की कामना की। उन्होंने कहा कि लखीसराय की यह पवित्र धरती उनके लिए शक्ति और प्रेरणा का स्रोत है। पूजा के बाद उन्होंने पूरे धार्मिक और प्रशासनिक नियमों का पालन करते हुए नामांकन प्रक्रिया पूरी की। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही और समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिला।

नामांकन से पहले ट्वीट कर विकास और एकता का दिया संदेश

नामांकन दाखिल करने से पहले विजय कुमार सिन्हा ने ट्वीट कर कहा कि, “यह दिन लखीसराय के विकास, एकता और संकल्प का प्रतीक बनेगा। मैं अपने सभी देवतुल्य लखीसराय वासियों से आशीर्वाद मांगने आया हूं।” उन्होंने जनता से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर उन्हें समर्थन देने की अपील की। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने बिहार में सुशासन और विकास की दिशा में जो कार्य किए हैं, वे आने वाले वर्षों में और मजबूत होंगे।

विकास, विश्वास और सुशासन’ को बनाया चुनावी संकल्प

उपमुख्यमंत्री ने आगे कहा कि “आपका विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी ताक़त है। हम सब मिलकर लखीसराय को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।” उन्होंने जनता से अपील की कि वे भाजपा के विज़न के साथ जुड़कर बिहार में स्थायी प्रगति और सुशासन की नींव को और मजबूत बनाएं। सिन्हा ने अपने संदेश में कहा कि यह चुनाव केवल सत्ता का नहीं, बल्कि विकास, विश्वास और सुशासन की नई कहानी लिखने का अवसर है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।