बीजेपी की पहली लिस्ट जारी, एनडीए में सब कुछ ठीक? बीजेपी नेता बोले – “गठबंधन एकजुट, सरकार हमारी ही बनेगी”
टेन न्यूज नेटवर्क
Bihar News (14 October 2025): बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनज़र भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को अपने 71 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। बीजेपी की इस लिस्ट के जारी होते ही सियासी गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। राजनीतिक विश्लेषक और विपक्षी दल यह सवाल उठा रहे हैं कि क्या एनडीए गठबंधन के भीतर सब कुछ वास्तव में ठीक है, या फिर सीट बंटवारे को लेकर अंदरखाने मतभेद की स्थिति बनी हुई है।
इसी बीच, इस मुद्दे पर स्थिति स्पष्ट करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सह संयोजक, व्यापार प्रकोष्ठ के रवि रौशन जायसवाल ने टेन न्यूज़ नेटवर्क से टेलीफोनिक बातचीत में कहा कि एनडीए में किसी प्रकार का मतभेद नहीं है। उन्होंने बताया कि बिहार चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बैठक चल रही है, और सीट बंटवारे से जुड़ी सभी शंकाएं शाम तक पूरी तरह दूर हो जाएंगी।
रवि रौशन जायसवाल ने भरोसा जताते हुए कहा कि एनडीए के सभी घटक दल एकजुट हैं और साझा लक्ष्य के साथ चुनाव मैदान में उतर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सीट शेयरिंग का फार्मूला तय हो चुका है, और सभी दल मिलकर एक मजबूत सरकार बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं। बीजेपी नेता ने दावा किया कि जनता का भरोसा एनडीए के साथ है और बिहार में दोबारा एनडीए की ही सरकार बनेगी।
बीजेपी की इस लिस्ट के साथ अब चुनावी माहौल और भी गरमाने लगा है। अब निगाहें इस बात पर हैं कि जेडीयू और अन्य सहयोगी दल अपनी उम्मीदवार सूची कब जारी करते हैं और एनडीए की एकजुटता कितनी मज़बूती से जनता के बीच दिखाई देती है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।