उत्तर प्रदेश ने बनाया नया कीर्तिमान: किस मामले में बना देश का नंबर वन राज्य?

टेन न्यूज नेटवर्क

National News (11/10/2025): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश आज देश में सबसे अधिक जीआई टैग प्राप्त करने वाला राज्य बन गया है। यह उपलब्धि उत्तर प्रदेश के मेहनतकश कारीगरों, बुनकरों और हस्तशिल्पियों के परिश्रम का परिणाम है, जिन्होंने अपनी कला से पूरे देश और दुनिया में प्रदेश का नाम रोशन किया है।

योगी ने बताया कि प्रदेश के पारंपरिक और स्थानीय उत्पादों को अब भौगोलिक संकेतक (GI Tag) मिलने से उनकी अंतरराष्ट्रीय पहचान मजबूत हुई है। बनारसी साड़ी, अलीगढ़ के ताले, सहारनपुर की लकड़ी की नक्काशी, लखनऊ की चिकनकारी, मुरादाबाद की पीतल कला जैसे कई उत्पाद अब वैश्विक बाजारों में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जीआई टैग मिलने से न केवल स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली है, बल्कि ग्रामीण और कारीगर वर्ग को रोजगार के नए अवसर भी प्राप्त हुए हैं। योगी जी ने विश्वास जताया कि यह पहल उत्तर प्रदेश को ‘आत्मनिर्भर भारत’ के विजन की दिशा में अग्रसर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।