ग्रेटर नोएडा वेस्ट में पंचकुण्डीय गायत्री महायज्ञ: संतों ने दिया ‘हम बदलेंगे तो युग बदलेगा’ का संदेश
टेन न्यूज नेटवर्क
GREATER NOIDA News (09/10/2025): सेक्टर-3 पॉकेट ए में रविवार को श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में पंचकुण्डीय गायत्री महायज्ञ का भव्य आयोजन किया गया। यज्ञ में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, महिलाएं और युवा सहभागी बने। यज्ञ के दौरान वातावरण गायत्री मंत्रों की मधुर ध्वनि से गुंजायमान रहा।
कार्यक्रम में प्रमुख वक्त रामकिशन शर्मा ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि गायत्री मंत्र केवल पूजा का मंत्र नहीं, बल्कि मानव कल्याण और चेतना जागरण का महामंत्र है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन गायत्री मंत्र का जाप और यज्ञ में भाग लेना चाहिए, क्योंकि इससे आत्मिक शांति के साथ-साथ समाज में सद्भाव और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
रामकिशन शर्मा ने विशेष रूप से मातृशक्ति की भूमिका पर बल देते हुए कहा कि, माताएं संस्कार की जननी होती हैं, उन्हें गायत्री मंत्र के जाप से वंचित नहीं किया जाना चाहिए। जब मातृशक्ति जागरूक और आध्यात्मिक होगी, तभी आने वाली पीढ़ियां संस्कारित बनेंगी।
दिल्ली एनसीआर के गायत्री चेतना मंच के संयोजक (केंद्र नोएडा) ने अपने उद्बोधन में कहा कि गायत्री यज्ञ और मंत्र के माध्यम से समाज और पर्यावरण दोनों की शुद्धि संभव है। उन्होंने कहा, समाज का संगठन और एकता ही राष्ट्र को परम वैभव की ओर ले जाएगी। हम बदलेंगे तो युग बदलेगा— यह केवल वाक्य नहीं, बल्कि युग परिवर्तन का अमृत संदेश है।
यज्ञ में पंचकुण्डों में वैदिक मंत्रों के साथ आहुतियाँ दी गईं और समापन पर गायत्री माता की आरती की गई। कार्यक्रम के संयोजक प्रवीण द्विवेदी को संतों और उपस्थित श्रद्धालुओं ने आशीर्वाद प्रदान किया। उन्होंने कहा कि, इस प्रकार के यज्ञ समाज में एकता, शुद्धता और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देते हैं। महायज्ञ में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्म, समाज और पर्यावरण कल्याण का संकल्प लिया। संतों ने सभी से आह्वान किया कि अधिक से अधिक लोग इस प्रकार के यज्ञ और आध्यात्मिक अभियानों से जुड़कर समाज सुधार में योगदान दें।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।