New Delhi News (07 October 2025): दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) और स्वास्थ्य मंत्री पंकज कुमार सिंह ने सेवा भारती द्वारा आयोजित निःशुल्क डायलिसिस और थैलेसीमिया जांच सेवा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर दोनों नेताओं ने समाजसेवी संस्थाओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी पहलें जरूरतमंदों के जीवन में नई उम्मीद जगाती हैं। इस कार्यक्रम का उद्देश्य उन मरीजों को राहत देना है जो आर्थिक कारणों से इलाज नहीं करा पाते।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का सामाजिक सहयोग पर जोर
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि जब सरकार और समाज एक साथ मिलकर कार्य करते हैं, तभी वास्तविक विकास संभव होता है।अभी भी दिल्ली में स्वास्थ्य सहित कई क्षेत्रों में अधिक काम करने की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि देश इतना समृद्ध बने कि किसी व्यक्ति को इलाज के अभाव में अपनी जान न गंवानी पड़े। उन्होंने सेवा भारती के इस कदम को “सेवा और संवेदना का उदाहरण” बताया।
स्वास्थ्य मंत्री ने केंद्र विस्तार की घोषणा की
स्वास्थ्य मंत्री पंकज कुमार सिंह ने कहा कि दिल्ली सरकार लगातार स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार पर काम कर रही है। उन्होंने बताया कि राजधानी में पहले से ही 150 डायलिसिस केंद्र स्थापित किए जा चुके हैं और जहां आवश्यकता होगी, वहां नए केंद्र भी खोले जाएंगे। मंत्री ने कहा कि समाज के लोग आगे आकर ऐसी जनसेवाओं में सहयोग करें ताकि कोई भी व्यक्ति आर्थिक कठिनाई के कारण इलाज से वंचित न रहे।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।