New Delhi News (07 October 2025): पश्चिम बंगाल के आदिवासी सांसद खगेन मुर्मू पर हुए बर्बर हमले के विरोध में आज दिल्ली के बंग भवन में भारतीय जनता पार्टी ने विशाल धरना-प्रदर्शन किया। दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा (Virendraa Sachdeva) की अध्यक्षता में हुए इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने ममता बनर्जी सरकार पर आदिवासी समाज की आवाज़ दबाने और बंगाल में बढ़ती हिंसा को रोकने में नाकामी का आरोप लगाया।
वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि यह केवल एक विरोध प्रदर्शन नहीं, बल्कि एक संकल्प का प्रदर्शन है। संकल्प इस बात का कि आदिवासी भाइयों-बहनों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी की तुष्टिकरण की राजनीति ने पश्चिम बंगाल के प्रशासन को पूरी तरह पंगु बना दिया है।“जो बंगाल कभी कला और संस्कृति की भूमि था, वही अब हिंसा और दमन का प्रतीक बन चुका है।”
भाजपा नेता ने प्रदर्शन के दौरान कहा कि ममता सरकार के शासन में बंगाल में लोकतंत्र की हत्या हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में विपक्षी आवाज़ों को दबाया जा रहा है और निर्दोष लोगों को निशाना बनाया जा रहा है।बंगाल के निर्दोष नागरिक आज भय और असुरक्षा के माहौल में जीने को मजबूर हैं, और अब जनता इस सरकार से मुक्ति चाहती है।
धरने में सचदेवा ने कहा कि भाजपा आदिवासी समुदाय के सम्मान और सुरक्षा के लिए हमेशा संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने यह भी जोड़ा कि खगेन मुर्मू जैसे जनप्रतिनिधियों पर हमला केवल एक व्यक्ति पर नहीं, बल्कि आदिवासी समाज की गरिमा पर हमला है। प्रदर्शन के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने “बंगाल बचाओ, लोकतंत्र बचाओ” के नारे लगाए और न्याय की मांग की।
प्रदर्शन के समापन पर वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि बंगाल की यह स्थिति उस भूमि के लिए कलंक है, जिसने कभी रवीन्द्रनाथ टैगोर और सुभाष चंद्र बोस जैसे महान विभूतियों को जन्म दिया। उन्होंने कहा, “आज बंगाल को हिंसा और भ्रष्टाचार से मुक्त कराने का समय आ गया है। भाजपा न केवल बंगाल बल्कि पूरे देश में आदिवासी समाज के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।।”
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।