बिहार चुनाव की तैयारी तेज, मुख्य चुनाव आयुक्त की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक शुरू
टेन न्यूज नेटवर्क
पटना (04/10/2025): मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर अहम बैठक शुरू हो गई है। बैठक में चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधु और डॉ. विवेक जोशी, बिहार के मुख्य चुनाव अधिकारी श्विनोद गुंजियाल तथा आयोग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इस बैठक में राज्य के सभी 12 मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि शामिल हुए।
बैठक में निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता, आचार संहिता के पालन, मतदाता सूची के अद्यतन, सुरक्षा व्यवस्था और चुनावी धन के दुरुपयोग पर नियंत्रण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हो रही है। आयोग ने सभी दलों से स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए सुझाव मांगे हैं। माना जा रहा है कि इस बैठक के बाद आयोग बिहार में चुनाव की संभावित तिथियों पर मंथन शुरू करेगा।

प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।