New Delhi News (04 अक्टूबर, 2025): लालकिला मैदान में आयोजित विश्व प्रसिद्ध लव कुश रामलीला में शुक्रवार की रात एक अनोखा और भावनात्मक दृश्य देखने को मिला, जब मंच पर आतंकवादियों के पुतलों पर दर्शकों ने जूते-चप्पलों से प्रहार किया। इस प्रतीकात्मक कार्रवाई ने आतंकवाद के प्रति जनता के गहरे आक्रोश (Public Outrage), देशभक्ति (Patriotism), और एकता (Unity) की भावना को उजागर कर दिया।

रामलीला समिति के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने पहले ही घोषणा की थी कि इस बार आतंकवाद (Terrorism) के प्रतीक पुतलों को जलाया जाएगा, लेकिन अनुमति न मिलने के कारण उन्हें मंच से नीचे गिरा दिया गया। जैसे ही पुतले नीचे आए, भीड़ में मौजूद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने जूते-चप्पलों व डंडों से पुतलों पर प्रहार करना शुरू कर दिया।
“आतंकवाद मुर्दाबाद” के नारों से गूंजते पूरे मैदान में दर्शकों का जोश देखते ही बनता था। अर्जुन कुमार ने कहा कि “यह दृश्य इस बात का प्रतीक है कि आतंकवाद को समाज कभी स्वीकार नहीं करेगा, और भारत की जनता शांति और एकता की पक्षधर है।”
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।