दिल्ली की राजनीति में बड़ा उलटफेर, AAP के कई नेताओं ने छोड़ा साथ

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (30/09/2025): राजधानी दिल्ली की राजनीति में मंगलवार को बड़ा बदलाव देखने को मिला। आम आदमी पार्टी (AAP) के कई बड़े नेता और सैकड़ों कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हो गए। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव (Devendra Yadav) की मौजूदगी में इन सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। राजीव भवन स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में यादव ने सभी को कांग्रेस का पटका पहनाकर पार्टी में स्वागत किया।

कांग्रेस में शामिल हुए AAP नेता और कार्यकर्ता

कांग्रेस में शामिल होने वालों में वार्ड 233 के निगम प्रत्याशी राशिद अली, कड़कड़डूमा कोर्ट के सदस्य सनफ खान, रेशमा खान, शुभम पांचाल, तनिष्क जयंत, रोहित शर्मा, शोयब इकरा, फिरोज मलिक, कंचन शर्मा, समरीन सैफी, तरन्नम मिर्जा, रईस अंसारी और आरिफ जैसे नाम शामिल रहे। इसके साथ ही मटियाला विधानसभा से जनवेद यादव, साहिल राणा, तिलक नगर से सुखविंदर पाल सिंह, विकासपुरी से संयोगिता और उमेद सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता भी कांग्रेस में शामिल हुए।

देवेंद्र यादव ने राहुल गांधी के नेतृत्व की सराहना की

इस मौके पर दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि दिल्ली की जनता अब कांग्रेस की विचारधारा पर विश्वास जता रही है। विधानसभा चुनाव के बाद विपक्षी दलों के कार्यकर्ता कांग्रेस के नेतृत्व और विचारधारा को स्वीकार कर पार्टी का हिस्सा बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के नेतृत्व में कांग्रेस का कद लगातार बढ़ रहा है और शामिल हुए सभी नेता एवं कार्यकर्ता अब झूठ, भ्रष्टाचार और जनता को गुमराह करने वाली राजनीति के खिलाफ कांग्रेस के साथ मिलकर संघर्ष करेंगे।

केजरीवाल की पकड़ कमजोर होने के संकेत

AAP के नेताओं और कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में कांग्रेस में एंट्री को राजनीतिक विश्लेषक आम आदमी पार्टी के लिए झटका मान रहे हैं। राजनीतिक हलकों में यह चर्चा है कि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की पकड़ धीरे-धीरे कमजोर पड़ रही है। कांग्रेस इसे आगामी चुनावों से पहले एक बड़ी उपलब्धि मान रही है और उम्मीद जता रही है कि जनता एक बार फिर कांग्रेस के नेतृत्व पर भरोसा जताएगी।

कांग्रेस नेताओं की रही भारी मौजूदगी

इस कार्यक्रम में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव के अलावा जिला अध्यक्ष आदेश भारद्वाज, धर्मपाल चंदेला, पर्यवेक्षक डॉ. पीके मिश्रा, राजेश यादव, लक्ष्मण रावत, मोहम्मद शहजाद, महेंद्र खेड़ा और रघुविंद्र सिंह पठानिया ने भी नए कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। नेताओं का कहना था कि कांग्रेस संगठन मजबूत हो रहा है और जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए पूरी तरह तैयार है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।