दिल्ली की जल परियोजनाओं का शिलान्यास टला, जानें क्यों?

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (30/09/2025): दिल्लीवासियों को आज 1800 करोड़ रुपये से अधिक की जल परियोजनाओं का तोहफा मिलने वाला था, लेकिन यह कार्यक्रम फिलहाल टाल दिया गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) दिल्ली जल बोर्ड की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने वाले थे। हालांकि, भाजपा के वरिष्ठ नेता और दिल्ली भाजपा के प्रथम अध्यक्ष प्रो. वीके मल्होत्रा के निधन के कारण यह आयोजन स्थगित कर दिया गया।

अमित शाह ने दी जानकारी

गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स (X) पर लिखा था कि सेवा पखवाड़ा (17 सितंबर से 2 अक्टूबर) के अंतर्गत दिल्लीवासियों के लिए बड़ा उपहार मिलने वाला है। उन्होंने बताया कि इन परियोजनाओं में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, बूस्टर पंपिंग स्टेशन, सीवर लाइन और सीवर कनेक्शन से जुड़े काम शामिल हैं। इनसे दिल्लीवासियों को बेहतर जल आपूर्ति और मजबूत सीवरेज नेटवर्क की सुविधा मिलेगी।

सीएम रेखा गुप्ता का बयान

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने भी इन परियोजनाओं को राजधानी के लिए ऐतिहासिक बताया। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दिल्ली “स्वच्छ, आत्मनिर्भर और भविष्य के लिए तैयार” राजधानी बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। उन्होंने लिखा कि ये योजनाएं लाखों परिवारों के जीवन में बदलाव लाएंगी और आधुनिक अवसंरचना का निर्माण करेंगी।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के जन्मदिन के अवसर पर शुरू हुआ सेवा पखवाड़ा महात्मा गांधी जयंती (2 अक्टूबर) तक चलेगा। इस अवधि में विभिन्न सामाजिक और विकासात्मक योजनाओं को जनता को समर्पित किया जा रहा है। हाल ही में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विशेष ‘कैट्स एम्बुलेंस’ को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। यह पहल राजधानी में सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।