कनॉट प्लेस में “नमो रन” का आयोजन, नशा मुक्त भारत का संदेश

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (28/09/2025): मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने रविवार को कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में आयोजित नमो रन कार्यक्रम में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विकसित दिल्ली और नशा-मुक्त भारत के संकल्प के साथ यह रन केवल एक खेल आयोजन नहीं है, बल्कि एक सामाजिक जागरूकता अभियान है। राजधानी दिल्ली के हजारों बच्चे और युवा इसमें शामिल हुए और समाज को एक सशक्त संदेश दिया।

कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा पखवाड़े का हिस्सा है। मुख्यमंत्री ने बताया कि आज दिल्ली में 15 स्थानों पर एक साथ 7,500 से अधिक विद्यार्थियों ने 75 किलोमीटर की दौड़ लगाई। उनका कहना था कि यह दौड़ युवाशक्ति के जागरण और नए भारत की ऊर्जा का प्रतीक है, जिसमें युवा वर्ग ने पूरे उत्साह और संकल्प के साथ भाग लिया।

रेखा गुप्ता ने कहा कि बच्चों और युवाओं का यह जोश ही राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत और अनमोल धरोहर है। इस तरह के आयोजन न केवल फिटनेस और खेल भावना को बढ़ावा देते हैं, बल्कि समाज को सकारात्मक दिशा में ले जाने का भी कार्य करते हैं। उन्होंने उपस्थित जनसमूह से अपील की कि वे स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर नशा-मुक्त भारत के सपने को साकार करने में योगदान दें।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की जयंती पर उन्हें याद किया। उन्होंने कहा कि आज का दिन हमें उनके साहस और बलिदान से प्रेरणा लेकर आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण की ओर बढ़ने का संकल्प लेने का अवसर देता है। उन्होंने युवाओं को आह्वान किया कि भगत सिंह के आदर्शों को अपनाकर देश को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।