छठ महापर्व को यूनेस्को की धरोहर सूची में शामिल करने की दिशा में भारत सरकार का बड़ा कदम
टेन न्यूज नेटवर्क
New Delhi News (28 September 2025): प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में देशवासियों को संबोधित करते हुए घोषणा की कि भारत सरकार ने छठ महापर्व को यूनेस्को (UNESCO) की Intangible Cultural Heritage List में शामिल कराने की औपचारिक प्रक्रिया शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व केवल आस्था और श्रद्धा का प्रतीक नहीं, बल्कि यह प्रकृति, सूर्य उपासना, जल और पर्यावरण संरक्षण का अनुपम उदाहरण है। इस पर्व को वैश्विक स्तर पर मान्यता मिलने से भारत की प्राचीन लोक परंपराओं को विश्व मंच पर नया सम्मान मिलेगा।
छठ महापर्व को लेकर समाज में गहरी आस्था रखने वाले प्रवासी और स्थानीय समुदायों में इस घोषणा से विशेष उत्साह देखा गया। Chhathi Maiya Foundation के चेयरमैन एवं सुप्रीम कोर्ट के एडवोकेट संदीप कुमार दुबे ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा, “प्रधानमंत्री जी ने ‘मन की बात’ में जिस गर्व के साथ छठ महापर्व को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का संकल्प साझा किया है, वह हम सभी के लिए गौरव का क्षण है। यह निर्णय न केवल बिहार और पूर्वांचल की आस्था का सम्मान है, बल्कि सूर्य उपासना और पर्यावरण संतुलन के संदेश को विश्वभर में पहुँचाने का अवसर है।”
उन्होंने आगे बताया कि फाउंडेशन इस ऐतिहासिक पहल को व्यापक स्तर पर प्रचारित करेगा और भारतीय प्रवासी समुदाय को जोड़कर छठ महापर्व की महिमा को अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुँचाएगा। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर छठ महापर्व का नाम यूनेस्को की सूची में दर्ज होता है, तो यह भारत की सांस्कृतिक धरोहर और लोक परंपराओं के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि साबित होगी।
संदीप कुमार दुबे ने कहा “आज जब पूरी दुनिया पर्यावरण संरक्षण की राह खोज रही है, तब छठ महापर्व सूर्य, जल और प्रकृति की उपासना का अनुपम उदाहरण बनकर विश्व को दिशा दे रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का यह कदम भारत की सनातन संस्कृति और पर्यावरणीय चेतना को वैश्विक सम्मान दिलाने वाला ऐतिहासिक अवसर है।”
भारत सरकार की इस पहल से उम्मीद है कि छठ महापर्व जल्द ही अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक धरोहर सूची में शामिल होकर भारत की आस्था, परंपरा और पर्यावरणीय मूल्यों को नई पहचान दिलाएगा।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।