World Food India 2025 के तीसरे दिन तकनीकी हस्तांतरण, एमओयू और वैश्विक सहयोग पर जोर
टेन न्यूज नेटवर्क
New Delhi News (28 September 2025): वर्ल्ड फ़ूड इंडिया 2025 (World Food India 2025) के तीसरे दिन तकनीकी नवाचार, अंतर्राष्ट्रीय सहयोग और ज्ञान के आदान-प्रदान पर केंद्रित कई महत्वपूर्ण सत्र आयोजित हुए। आयोजन के पहले दो दिनों में 4,657 बी2बी बैठकें, 154 जी2जी बैठकें और 9,564 आरबीएसएम बैठकें हुईं, जबकि अब तक कुल 35,784 लोग इसमें भाग ले चुके हैं।
इस दौरान आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, महाराष्ट्र और ओडिशा सहित कई साझेदार राज्यों ने अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन किया। मत्स्य पालन विभाग ने “मछुआरों की समृद्धि के लिए मत्स्य तकनीक: प्रसंस्करण और मूल्य संवर्धन में नवाचार” विषय पर विशेष सत्र आयोजित किया। इसके अलावा प्रायोजित सत्रों में सेंटर फॉर रिस्पॉन्सिबल बिज़नेस ने पुनर्योजी वनस्पति तेल क्षेत्र पर चर्चा की, वहीं बीएल एग्रो ने “राष्ट्र 2025: जोखिम विश्लेषण संगोष्ठी – कृषि के परिवर्तन की शुरुआत” विषय पर जानकारी साझा की।
निफ्टेम-के ने इंटरलिंक फूड्स प्राइवेट लिमिटेड और जीवनमित्र न्यूट्रास्युटिकल्स प्राइवेट लिमिटेड को तकनीक का हस्तांतरण किया। साथ ही ग्रेटर नोएडा स्थित राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान, इम्फाल के जैव संसाधन एवं सतत विकास संस्थान, बैंगलोर के रेजुवोम थेरेप्यूटिक्स और नई दिल्ली स्थित यकृत एवं पित्त विज्ञान संस्थान के साथ समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए।
निफ्टेम-टी ने भी कई समझौते किए, जिनमें महाराष्ट्र की मैसर्स एनवायरोकेयर लैब्स प्राइवेट लिमिटेड के साथ प्लेसमेंट और शोध, नई दिल्ली स्थित ग्लोबल अलायंस फॉर इम्प्रूव्ड न्यूट्रिशन (गैन) के साथ खाद्य संवर्धन हेतु उत्कृष्टता केंद्र स्थापित करने का करार शामिल है। इसके अलावा स्टार्ट-अप ग्रैंड चैलेंज 3.0 की विजेता फ्रूवेटेक प्राइवेट लिमिटेड के साथ भी एक समझौता ज्ञापन किया गया।
वैश्विक साझेदारी को आगे बढ़ाने की दिशा में न्यूजीलैंड, जिम्बाब्वे और युगांडा के प्रतिनिधियों के साथ सरकार-दर-सरकार महत्वपूर्ण बैठकें हुईं, जिनमें कृषि और खाद्य प्रसंस्करण में सहयोग बढ़ाने पर सहमति बनी।
तीसरे दिन की गतिविधियों ने एक बार फिर साबित किया कि वर्ल्ड फ़ूड इंडिया 2025 सहयोग, नवाचार और निवेश का एक मज़बूत मंच है, जो वैश्विक साझेदारी को सशक्त बनाते हुए भारत की खाद्य अर्थव्यवस्था को गति देगा।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।