वोटरों के फर्जीवाड़े का मामला: सांसद संजय सिंह पर बीजेपी ने लगाए गंभीर आरोप!

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली, (2 जनवरी 2025): दिल्ली विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही वोटरों के फर्जीवाड़े का मामला गरमाने लगा है। इस बार भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने आम आदमी पार्टी (आप) और उसके वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने प्रेस वार्ता में दावा किया कि ‘आप’ जो बीजेपी पर फर्जीवाड़े के आरोप लगा रही है, वह खुद इस कृत्य में लिप्त है।

वीरेंद्र सचदेवा ने बताया कि सांसद संजय सिंह का नाम दिल्ली की कई विधानसभाओं के वोटर लिस्ट में मौजूद है। उन्होंने कहा कि संजय सिंह ने राज्यसभा में दिए गए शपथ पत्र में हरीनगर विधानसभा (अब तिलकनगर विधानसभा) का मतदाता होने का जिक्र किया था। इसके बावजूद उनका और उनके परिवार का नाम उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर नगरपालिका में भी वोटर लिस्ट में दर्ज था। यही नहीं, उनका नाम नई दिल्ली और तिलकनगर की वोटर लिस्ट में भी पाया गया है।

सचदेवा ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी के नेता, जो बीजेपी पर फर्जीवाड़े के आरोप लगाते हैं, खुद इस मामले में दोषी हैं। उन्होंने कहा कि यह समस्या केवल संजय सिंह तक सीमित नहीं है। पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल से लेकर उनके कई कार्यकर्ता भी ऐसे फर्जीवाड़े में शामिल हैं।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने इसे लोकतंत्र और चुनावी प्रक्रिया के लिए खतरनाक बताते हुए आम आदमी पार्टी की विश्वसनीयता पर सवाल उठाए। उन्होंने चुनाव आयोग से इस मामले की सख्त जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

आम आदमी पार्टी की तरफ से इस मामले पर अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। चुनावी सरगर्मी के बीच यह मुद्दा दोनों पार्टियों के बीच टकराव को और बढ़ा सकता है।

 


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।