कैलाश पार्क में कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग, सिलेंडर ब्लास्ट से मची अफरा-तफरी

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (27/09/2025): दिल्ली के मोती नगर इलाके के कैलाश पार्क में शनिवार दोपहर कबाड़ के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि वहां रखे सिलेंडर फट गए और आसपास बने घरों की पानी की टंकियां भी जलकर खाक हो गईं। गोदाम में खड़े कई वाहन भी आग की चपेट में आकर पूरी तरह राख हो गए। इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और स्थानीय लोग घरों से बाहर निकलकर सुरक्षित जगहों पर चले गए।

दमकल विभाग की करीब 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गईं। आग की तीव्रता के कारण दमकलकर्मियों को घंटों मशक्कत करनी पड़ी। वहीं, आपदा मित्र डिजास्टर टीम और दिल्ली सिविल डिफेंस की टीमें भी मौके पर पहुंचीं और ट्रैफिक कंट्रोल व भीड़ को काबू करने का काम किया। इस दौरान किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है, लेकिन आसपास की बस्तियों में दहशत का माहौल बना रहा।

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि यह गोदाम डीडीए की जमीन पर अवैध रूप से बनाया गया था और आपसी मिलीभगत से लंबे समय से चल रहा था। फिलहाल प्रशासन ने आग पर काबू पा लिया है और पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती आशंका शॉर्ट सर्किट से आग लगने की जताई जा रही है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही होगी।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।