Greater Noida News (27/09/2025): उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2025 के तीसरे दिन का आयोजन व्यापार और सांस्कृतिक गतिविधियों से भरा रहा। सुबह के सत्र में प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने जानकारी दी कि तीसरे दिन 69,800 आगंतुक पहुंचे। उन्होंने बताया कि यह शो अब देश के 25 प्रमुख राज्यनेतृत्व वाले व्यापार आयोजनों की सूची में शामिल हो गया है।

व्यवसाय की दृष्टि से इस दिन 5,525 बिजनेस पूछताछ दर्ज हुईं और 101 बिजनेस बैठकें सफलतापूर्वक सम्पन्न हुईं। कुल व्यापारिक सौदों का आंकड़ा अब तक 77 करोड़ रुपये से अधिक पहुंच गया है, जिससे यह मंच व्यापार और निवेश की दिशा में बड़ी उपलब्धि साबित हो रहा है। B2B के साथ-साथ B2C क्षेत्र में भी उत्साहजनक भीड़ देखने को मिली।
कार्यक्रम में शाम को बहुप्रतीक्षित फैशन शो का आयोजन होना है, जबकि दिनभर लोकगायन जैसी सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दर्शकों को आकर्षित करती रहीं। MSME मंत्री राकेश सचान ने कहा कि यह आयोजन न केवल नेटवर्किंग का अवसर प्रदान कर रहा है बल्कि युवाओं के लिए भविष्य की नई ऊँचाइयों का मार्ग भी प्रशस्त कर रहा है।

इंडिया एक्सपो मार्ट के चेयरमैन डॉ. राकेश कुमार ने मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में आयोजन की व्यवस्थाओं और प्रतिभागियों के फीडबैक पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन प्रदेश की आर्थिक शक्ति और वैश्विक पहचान को नई गति देंगे।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।