मौलवी भूल गया कि सत्ता में कौन है?, बरेली विवाद पर क्या बोले सीएम योगी?

टेन न्यूज नेटवर्क

Uttar Pradesh News (27 September 2025): उत्तर प्रदेश के बरेली में “आई लव मोहम्मद” पोस्टर विवाद ने शुक्रवार को बड़ा तूल पकड़ लिया। नमाज़ के बाद बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए और पुलिस से उनका आमना-सामना हो गया। यह भीड़ मौलाना तौकीर रजा के बुलावे पर इकट्ठा हुई थी। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने मौलाना को नजरबंद कर दिया और भीड़ को तितर-बितर होने के निर्देश दिए। भीड़ के न मानने पर पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इस पूरे मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी है।

इसी बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़ा रुख अपनाते हुए मौलाना तौकीर रजा पर निशाना साधा। सीएम योगी ने कहा, “मौलवी भूल गया कि उत्तर प्रदेश की सत्ता में कौन है। कल बरेली में एक मौलाना को लगा कि वह जब चाहे व्यवस्था रोक सकता है। लेकिन हमने साफ कर दिया है कि न तो नाकाबंदी होगी और न ही कर्फ्यू लगेगा। जो सबक सिखाया गया है, उससे आने वाली पीढ़ियाँ दंगे करने से पहले दो बार सोचेंगी।”

सीएम योगी ने आगे कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में ऐसी ही स्थितियाँ आम थीं, लेकिन उनकी सरकार आने के बाद से किसी भी हालात में कर्फ्यू लगाने की नौबत नहीं आई। उन्होंने जोर देकर कहा कि उत्तर प्रदेश अब विकास की राह पर है और व्यवस्था को रोकने का यह तरीका किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।