सस्टेनेबल मोबिलिटी की ओर बड़ा कदम: UPITS 2025 में स्विच मोबिलिटी का निवेश

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (26 September 2025): उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2025 के दूसरे दिन ऑटोमोबाइल सेक्टर में बड़ा आकर्षण रहा स्विच मोबिलिटी, जो अशोक लीलैंड का इलेक्ट्रिक वाहन डिवीजन है। कंपनी ने प्रदेश में बड़े निवेश की घोषणा करते हुए उत्तर प्रदेश को सस्टेनेबल मोबिलिटी और क्लीन टेक्नोलॉजी का हब बनाने की राज्य सरकार की दृष्टि के साथ खुद को जोड़ा।

कार्यक्रम में स्विच मोबिलिटी ने अपने अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक वाहनों का प्रदर्शन किया, जो न केवल तकनीकी नवाचार का प्रतीक रहे, बल्कि प्रदेश की प्रगतिशील नीतियों, मजबूत आधारभूत संरचना और निवेशक-हितैषी माहौल पर उनके विश्वास को भी दर्शाता है। कंपनी के स्टॉल ने हरित परिवहन और नेक्स्ट जेनरेशन इंडस्ट्री के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश की संभावनाओं को सामने रखा और यह संदेश दिया कि राज्य देश में ईवी क्रांति का नेतृत्व करने के लिए प्रतिबद्ध है।

स्विच मोबिलिटी का यह निवेश इस तथ्य का प्रमाण है कि अग्रणी घरेलू और वैश्विक ब्रांड्स उत्तर प्रदेश के भविष्य-उन्मुख पारिस्थितिकी तंत्र पर भरोसा कर रहे हैं। इससे प्रदेश न केवल क्लीन और सस्टेनेबल इंडस्ट्री का गढ़ बनेगा, बल्कि तकनीक आधारित उद्योगों के लिए भी एक अग्रणी गंतव्य के रूप में स्थापित होगा।

गौरतलब है कि ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में 25-29 सितंबर तक उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (Uttar Pradesh International Trade Show) का शानदार आयोजन किया जा रहा है। जिसका उद्घाटन बृहस्पतिवार, 25 सितंबर को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।