विकास और सबका साथ ही यूपी की असली ग्रोथ स्टोरी: समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण | UPITS 2025

टेन न्यूज नेटवर्क

GREATER NOIDA News (25/09/2025): उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025 का आगाज ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में आज बृहस्पतिवार को हुआ। उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो में समाज कल्याण विभाग पहली बार भागीदारी कर रहा है, इसी कड़ी में थारू जनजाति की आदिवासी बेटियां अपनी संस्कृति को संजोए हुए कार्यक्रम में मौजूद रहीं ।

सूबे के समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने टेन न्यूज़ नेटवर्क से विशेष बातचीत में कहा कि उत्तर प्रदेश की ग्रोथ स्टोरी केवल आंकड़ों का खेल नहीं है, बल्कि यह विकास और सबके साथ की गाथा है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का विश्वास है कि विकास की रौशनी अंतिम पायदान पर खड़े हर परिवार तक पहुंचनी चाहिए। समाज के नायक वही होंगे, जो इस विकास यात्रा में सबसे कमजोर वर्गों तक प्रगति का लाभ पहुंचाएंगे।

आदिवासी बेटियों की भागीदारी अहम

असीम अरुण ने इस अवसर पर कहा कि आज थारू क्षेत्र की बहनें और बेटियां यहां मौजूद हैं, जो सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर अर्थव्यवस्था में अहम योगदान दे रही हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि हमारी नन्ही बच्चियां, जो अभी 11वीं कक्षा की छात्राएं हैं, कोचिंग और शिक्षा सहायता के जरिए अपने सपनों को पंख दे रही हैं। प्रधानमंत्री मोदी के संदेश के अनुरूप बेटियां भविष्य में उत्तर प्रदेश की वास्तविक प्रगति की ध्वजवाहक बनेंगी।

संदेश और प्रेरणा

कार्यक्रम में मंत्री असीम अरुण ने कहा कि यहां उपस्थित युवाओं और छात्राओं को तैयार किया गया है ताकि वे न केवल सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं, बल्कि समाज को यह संदेश भी दें कि अवसर मिलने पर उत्तर प्रदेश का हर बच्चा और बच्ची प्रदेश की तकदीर बदल सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि जिन क्षेत्रों तक मीडिया की पहुंच सीमित है, वहां से भी प्रेरणादायक कहानियां सामने आ रही हैं, जो आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश की असली ताकत साबित होंगी।

जीएसटी सुधार और कर व्यवस्था

समाज कल्याण मंत्री ने जीएसटी सुधार को ऐतिहासिक परिवर्तन बताया। उन्होंने कहा कि जब 2017 में जीएसटी लागू हुआ था, तब बहुत से लोग टैक्स प्रक्रिया को लेकर शंकित थे। लेकिन आज हालात पूरी तरह बदल चुके हैं। जीएसटी से टैक्स रिवेन्यू बढ़ा है, व्यवस्था पारदर्शी बनी है और व्यापार करना आसान हुआ है। इससे न केवल सरकारी खजाने को मजबूती मिली है, बल्कि लोगों के लिए भी खरीदना सस्ता और सुविधाजनक हो गया है।

जनता को राहत और विकास को गति

उन्होंने आगे कहा कि नई व्यवस्था में आम जनता को भी सीधा लाभ मिल रहा है। आयकर स्लैब को घटाकर दो स्तर पर लाया गया है, जिससे लोगों की जेब में अधिक पैसा बच रहा है। जीएसटी से वस्तुएं सस्ती हुई हैं और व्यापारियों के लिए नियम सरल बने हैं। इन बदलावों से न केवल नागरिकों को राहत मिली है बल्कि प्रदेश की आर्थिक वृद्धि को भी नई गति मिली है। असीम अरुण ने विश्वास जताया कि यह सुधार उत्तर प्रदेश को निवेश, रोजगार और विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।