उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025 का भव्य आगाज़: एक क्लिक में जानें क्या है खास?

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (25 September 2025): उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2025 का आज यानी बृहस्पतिवार से भव्य शुभारंभ हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका उद्घाटन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई केंद्रीय और राज्य स्तरीय गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। यह आयोजन 25 से 29 सितंबर तक चलेगा और प्रदेश की औद्योगिक प्रगति के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।

वैश्विक व्यापार केंद्र की दिशा में यूपी

लगातार दो सफल संस्करणों के बाद तीसरा संस्करण UPITS 2025 उत्तर प्रदेश को एक अग्रणी वैश्विक व्यापार एवं निवेश केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में आयोजित किया जा रहा है। इस बार रूस कंट्री पार्टनर है, जिससे दोनों देशों के व्यापारिक संबंध और मजबूत होंगे।

तीन आयामी दृष्टिकोण

इस बार आयोजन में खरीदारों को तीन वर्गों में विभाजित किया गया है, अंतरराष्ट्रीय खरीदार, घरेलू B2B खरीदार और घरेलू B2C खरीदार। इस मॉडल के जरिए सूक्ष्म, लघु, मध्यम और बड़े उद्योगों को अपने उत्पादों और सेवाओं को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित करने का सुनहरा अवसर मिलेगा।

मुख्य फोकस सेक्टर

ट्रेड शो में कृषि, ऑटोमोबाइल, विमानन, रक्षा, ई-कॉमर्स, इलेक्ट्रॉनिक्स, फिल्म और मनोरंजन, मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी, खाद्य सुरक्षा, औषधि प्रशासन, हथकरघा, हस्तशिल्प और वस्त्र उद्योग, जीआई टैग उत्पादों सहित कई क्षेत्रों को प्रमुखता दी गई है।

सरकारी योजनाओं और नीतियों का प्रदर्शन

इस आयोजन में स्वास्थ्य एवं कल्याण, आयुष, प्राकृतिक चिकित्सा, राजमार्ग, औद्योगिक पार्क, खाद्य प्रसंस्करण, आईटी एवं स्मार्ट सिटी मिशन, चमड़ा उद्योग, ओडीओपी उत्पाद, रिटेल सेक्टर और बड़े कॉर्पोरेट निवेशकों को भी प्रदर्शित किया जा रहा है। वहीं नवीकरणीय ऊर्जा, खनन, चीनी और गन्ना उद्योग, पर्यटन, चिकित्सा उपकरण, लॉजिस्टिक्स और जल प्रबंधन जैसे क्षेत्रों पर भी फोकस है।

80 देशों से सहभागिता

इस बार के आयोजन में दुनिया भर के 80 देशों से उद्यमी, निवेशक और खरीदार हिस्सा ले रहे हैं। यह न केवल उत्तर प्रदेश बल्कि पूरे देश के लिए औद्योगिक और व्यापारिक दृष्टि से ऐतिहासिक अवसर साबित होने जा रहा है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।