मुख्यमंत्री आतिशी के बयान पर विवाद: भाजपा ने लगाया सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का आरोप
टेन न्यूज नेटवर्क
नई दिल्ली, (02 जनवरी 2025): दिल्ली में एक नया राजनीतिक विवाद छिड़ गया है, जब भाजपा ने मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना पर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का आरोप लगाया। भाजपा ने दावा किया है कि मुख्यमंत्री ने धार्मिक समिति द्वारा मंदिरों के तोड़ने की सिफारिश को लेकर उपराज्यपाल को सीधे सुझाव देने का बयान दिया है।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने इस बयान की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि धार्मिक समिति का संचालन दिल्ली सरकार के गृह मंत्री द्वारा किया जाता है, जो अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री और उपराज्यपाल को सौंपते हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या दिल्ली सरकार के गृह विभाग ने वास्तव में ऐसी कोई सिफारिश की है।
सचदेवा ने आम आदमी पार्टी (आप) पर 2020 के चुनावों का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि सीएए (नागरिकता संशोधन कानून) को लेकर पार्टी ने साम्प्रदायिक मुद्दों को उछालकर चुनावी फायदा उठाने का प्रयास किया था, जिसके बाद दिल्ली में हिंसक दंगे हुए। उन्होंने चेतावनी दी कि मुख्यमंत्री आतिशी को अपना बयान तुरंत वापस लेना चाहिए। अन्यथा, यदि राजधानी में कोई अप्रिय घटना होती है, तो इसके लिए वह स्वयं जिम्मेदार होंगी।
भाजपा ने आम आदमी पार्टी की नीतियों और बयानों को दिल्ली की साम्प्रदायिक शांति के लिए खतरनाक बताते हुए मुख्यमंत्री से स्थिति को स्पष्ट करने की मांग की है। इस बयान के बाद दिल्ली का राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है और आने वाले दिनों में इस पर और विवाद होने की संभावना है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।