New Delhi News (23/09/2025): दिल्ली हवाई अड्डे पर रविवार सुबह एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई। काबुल से आई केएएम एयरलाइंस (RQ-4401) की फ्लाइट के लैंडिंग गियर हिस्से में एक 13 वर्षीय अफगान लड़का छिपा हुआ पाया गया। यह घटना लगभग 11:10 बजे की है जब विमान टर्मिनल-3 पर उतरा। एयरलाइन सुरक्षा कर्मचारियों ने विमान के पास बच्चे को घूमते देखा और पूछताछ में पता चला कि वह अफगानिस्तान के कुंदुज शहर का रहने वाला है।
बिना टिकट किया खतरनाक सफर
सुरक्षा एजेंसियों की जांच में सामने आया कि बच्चा यात्रियों के पीछे-पीछे काबुल एयरपोर्ट के रनवे तक पहुंच गया था। मौके का फायदा उठाकर वह विमान के पिछले पहियों के ऊपर बने बेहद तंग हिस्से, यानी व्हील वेल में छिप गया। 94 मिनट की इस उड़ान में उसने शून्य से भी नीचे तापमान और ऑक्सीजन की कमी के बीच खतरनाक सफर किया। एविएशन एक्सपर्ट्स का कहना है कि व्हील वेल में यात्रा करना लगभग असंभव और जानलेवा होता है।
बच्चे को तुरंत भेजा गया वापस
एजेंसियों ने नाबालिग होने के कारण बच्चे पर कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की। पूछताछ और जरूरी प्रक्रियाओं के बाद उसी दिन दोपहर को उसे केएएम एयरलाइंस की वापसी फ्लाइट (RQ-4402) से काबुल वापस भेज दिया गया। अधिकारियों के अनुसार यह पूरी प्रक्रिया सुरक्षा एजेंसियों की निगरानी में पूरी की गई।
एविएशन एक्सपर्ट्स ने जताई चिंता
एविएशन विशेषज्ञ कैप्टन मोहन रंगनाथन ने कहा कि इस तरह के मामले बेहद चिंताजनक हैं। उन्होंने बताया कि टेक ऑफ के समय पहियों की चपेट में आने या ऑक्सीजन की कमी से मौत होने की संभावना सबसे ज्यादा होती है। उड़ान के दौरान तापमान माइनस 40 से माइनस 50 डिग्री तक गिर जाता है, जिससे जिंदा रहना लगभग नामुमकिन है। उन्होंने कहा कि यह घटना सुरक्षा खामियों पर गंभीर सवाल खड़े करती है।
एयरपोर्ट सुरक्षा पर उठे सवाल
इस घटना ने काबुल एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। इतनी कड़ी निगरानी वाले क्षेत्र तक एक बच्चा कैसे पहुंच गया और बिना पकड़े विमान में कैसे चढ़ गया, यह बड़ा सवाल है। वहीं दिल्ली एयरपोर्ट पर इस घटना से एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। जांच एजेंसियां अब इस पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर रही हैं ताकि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।