आयुष्मान भारत योजना ने पूरे किए 7 साल, पीएम बोले– स्वास्थ्य सेवा में आई क्रांति
टेन न्यूज नेटवर्क
National News (23 September 2025): प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आयुष्मान भारत योजना की सातवीं वर्षगांठ पर इसे करोड़ों भारतीयों के जीवन में बड़ा बदलाव लाने वाली ऐतिहासिक पहल बताया। 23 सितम्बर 2025 को प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर MyGovIndia की पोस्ट का उत्तर देते हुए कहा कि इस योजना ने लाखों नागरिकों के लिए सामर्थ्य, वित्तीय सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करते हुए गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच को नए सिरे से परिभाषित किया है।
प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में लिखा, “आज आयुष्मान भारत के #7वर्ष पूरे हो रहे हैं! यह एक ऐसी पहल थी जिसने भविष्य की आवश्यकताओं का आकलन किया और लोगों के लिए उच्च-गुणवत्ता वाली और किफ़ायती स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित करने पर ध्यान केंद्रित किया। इसके कारण भारत सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में क्रांति का साक्षी बन रहा है।”
उन्होंने आगे कहा कि इस योजना ने लाभार्थियों को न सिर्फ़ बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई, बल्कि उन्हें वित्तीय सुरक्षा और सम्मान भी दिया। प्रधानमंत्री ने यह भी रेखांकित किया कि भारत ने दिखाया है कि किस प्रकार बड़े पैमाने पर विस्तार, करुणा और तकनीक मिलकर मानव सशक्तिकरण को और अधिक मज़बूत बना सकते हैं।
गौरतलब है कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) की शुरुआत 23 सितम्बर 2018 को हुई थी। यह विश्व की सबसे बड़ी सरकारी स्वास्थ्य बीमा योजनाओं में से एक है, जिसके तहत देश के करोड़ों परिवारों को 5 लाख रुपये तक का सालाना स्वास्थ्य कवर उपलब्ध कराया जाता है। योजना ने अब तक लाखों लाभार्थियों को मुफ्त उपचार उपलब्ध कराकर उनकी आर्थिक परेशानियों को कम किया है और स्वास्थ्य क्षेत्र में भारत को नई ऊँचाइयों पर पहुंचाया है।
इस प्रकार, आयुष्मान भारत योजना ने 7 वर्षों में न सिर्फ़ स्वास्थ्य सेवा को सुलभ और किफायती बनाया है बल्कि करोड़ों परिवारों के जीवन में सुरक्षा और सम्मान की नई उम्मीद भी जगाई है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।