बीजेपी प्रवक्ता का दुर्गेश पाठक पर पलटवार, नशा बिक्री के आरोपों को बताया राजनीति से प्रेरित
टेन न्यूज नेटवर्क
New Delhi News (22/09/2025): दिल्ली भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने आम आदमी पार्टी (आप) के नेता दुर्गेश पाठक पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि दिल्ली में नशीले पदार्थों की बिक्री को लेकर बीजेपी पर आरोप लगाना पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित है। उन्होंने कहा कि आप नेताओं द्वारा नशे के मुद्दे पर सवाल उठाना हास्यास्पद है, क्योंकि नशे का प्रचलन कोई रातों-रात बढ़ने वाला विषय नहीं है।
कपूर ने कहा कि नशे के विरुद्ध अभियान चलाना केवल दिल्ली पुलिस की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह कार्य आबकारी विभाग का भी है, जो सीधे-सीधे दिल्ली सरकार के अधीन आता है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यदि आज दिल्ली में नशीले पदार्थों की बिक्री हो रही है तो यह आप सरकार के कार्यकाल में ही पनपी होगी।
भाजपा प्रवक्ता ने साफ कहा कि मात्र छह से सात महीने पुरानी भाजपा सरकार पर इस समस्या का ठीकरा फोड़ना गलत है। उन्होंने दुर्गेश पाठक से सवाल किया कि पिछले दस सालों में उनकी सरकार के आबकारी विभाग ने नशे के खिलाफ दिल्ली में आखिर कौन सा बड़ा अभियान चलाया था।
कपूर ने आरोप लगाया कि आप नेता जनता को गुमराह करने और अपनी विफलताओं को छुपाने के लिए भाजपा पर निराधार आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार दिल्ली को नशा मुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।