New Delhi News (22/09/2025): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्वदेशी (Indigenous) उत्पादों को अपनाने की अपील पर आम आदमी पार्टी (AAP) ने जोरदार हमला बोला है। आप सांसद संजय सिंह ने आरोप लगाया कि बीते आठ सालों में GST (Goods and Services Tax) के नाम पर जनता से लाखों करोड़ रुपए लूटे गए, जिन्हें अब सीधे जनता के खातों में वापस करना चाहिए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि स्विट्जरलैंड की घड़ी (Watch), जर्मनी का पेन (Pen), इटली का चश्मा (Glasses), अमेरिका का फ़ोन और विदेशी कार, हेलीकॉप्टर और विमान इस्तेमाल करने वाले मोदी जी आज स्वदेशी का ज्ञान बांट रहे हैं।
वहीं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी प्रधानमंत्री को घेरा। उन्होंने कहा कि अगर प्रधानमंत्री जनता से स्वदेशी अपनाने की उम्मीद रखते हैं, तो पहले खुद विदेशी जहाज़ (Aircraft) और रोज़ाना इस्तेमाल होने वाले विदेशी सामान का त्याग करें। केजरीवाल ने यह भी सवाल उठाया कि जब डोनाल्ड ट्रम्प लगातार भारत और भारतीयों का अपमान कर रहे हैं तो भारत में काम कर रही चार अमेरिकी कंपनियों को क्यों नहीं बंद किया जा रहा।
केजरीवाल ने कहा कि लोग अपने प्रधानमंत्री से केवल प्रवचन नहीं बल्कि ठोस एक्शन (Action) की उम्मीद रखते हैं।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।