मोदी सरकार के नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी रिफॉर्म पर क्या बोले वीरेंद्र सचदेवा

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (21 सितम्बर 2025): दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा देश भर में लागू किए गए नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी रिफॉर्म का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि नवरात्रि के पहले दिन प्रधानमंत्री मोदी ने देश और दिल्ली के आम आदमी व व्यापारियों को बड़ा तोहफा दिया है।

सचदेवा ने कहा कि नए जीएसटी सुधारों से आम जनता को रोजमर्रा की वस्तुएं सस्ते दामों पर मिलेंगी, वहीं व्यापारी अपने व्यापार में अधिक निवेश कर पाएंगे और उन्हें कानूनी पेंचों से भी राहत मिलेगी। उन्होंने इसे त्योहारों के सीजन से पहले दिल्लीवासियों के लिए बचत उत्सव करार दिया।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि इस निर्णय का लाभ गरीब, मध्यम वर्गीय परिवारों, युवाओं, किसानों, महिलाओं, दुकानदारों, व्यापारियों और उद्यमियों तक पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि वन नेशन, वन टैक्स के सपने को साकार करने वाली मोदी सरकार ने फेस्टिवल सीजन से पहले यह कदम उठाकर आम लोगों की जेब पर पड़ने वाले अतिरिक्त खर्च से उन्हें बड़ी राहत दी है।

सचदेवा ने अपील की कि दिल्लीवासी इस त्योहारों के सीजन में स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता दें और मेड इन इंडिया सामान खरीदकर आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।