New Delhi News (21/09/2025): दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) का एक बयान सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। दरअसल,एक निजी न्यूज चैनल को दिए एक इंटरव्यू में जब उनसे विपक्ष द्वारा लगाए गए ईवीएम हैकिंग के आरोपों पर सवाल किया गया तो उन्होंने हंसते हुए तंज कसा। उन्होंने कहा कि “70 साल तक विपक्ष ईवीएम हैक करता रहा, तब सब सही था, अब बीजेपी ने कर लिया तो बुरा लग रहा है।” उनके इस जवाब को लेकर अब विपक्षी दल हमलावर हो गए हैं।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आगे कहा कि अगर विपक्ष चुनाव जीते तो उसे जनता का आदेश बताया जाता है, लेकिन बीजेपी जीत जाए तो तुरंत ईवीएम पर सवाल खड़े कर दिए जाते हैं। उन्होंने सवाल किया कि आखिरकार यह फॉर्मूला किस किताब में लिखा है? सीएम का यह बयान तंज के रूप में था, लेकिन विपक्षी दलों ने इसे गंभीरता से लेते हुए निशाना साधना शुरू कर दिया है।
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सीएम रेखा गुप्ता के बयान पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा, “दिल्ली की सीएम ये क्या कह रही हैं?” केजरीवाल के इस सवाल के बाद राजनीति में ईवीएम का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है। विपक्ष पहले से ही चुनाव आयोग और बीजेपी पर ईवीएम को लेकर आरोप लगाता रहा है और अब इस बयान ने विवाद को और बढ़ा दिया है।
इंटरव्यू के दौरान रेखा गुप्ता से राहुल गांधी के हालिया बयान पर भी सवाल पूछा गया। राहुल गांधी ने कहा था कि अब जेन-ज़ी सरकार के खिलाफ आवाज उठाएगा और आंदोलन करेगा। इसके जवाब में सीएम ने कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव ही इसका उदाहरण है। जनता ने एबीवीपी को जीताकर जवाब दे दिया है कि युवाओं का समर्थन किसके साथ है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।