देश के नाम पीएम मोदी का संबोधन: 10 बिंदुओं में पढ़ें प्रधानमंत्री ने क्या कहा?
टेन न्यूज नेटवर्क
National News (21 September 2025): जीएसटी सुधार और आत्मनिर्भर भारत पर पीएम मोदी (PM Narendra Modi) का बड़ा संबोधन। रविवार की शाम, नवरात्रि से ठीक एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को संबोधित किया। यह संबोधन नवरात्रि की पूर्व संध्या और नए जीएसटी सुधारों की घोषणा के कारण बेहद अहम माना जा रहा है। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन की शुरुआत देशवासियों को नवरात्रि की शुभकामनाएं देकर की और इसके बाद कर सुधारों, आत्मनिर्भरता तथा त्योहारों के मौसम में आम लोगों को मिलने वाले लाभों पर विस्तार से चर्चा की।
पीएम मोदी के संबोधन की 10 बड़ी बातें
1. नवरात्रि की शुभकामनाएं प्रधानमंत्री ने सबसे पहले देशवासियों को नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं और त्योहारों के मौसम को सकारात्मकता और ऊर्जा का प्रतीक बताया।
2. त्योहारों में सबका “मुंह मीठा” पीएम ने कहा कि जीएसटी सुधारों से इस बार त्योहारों के सीजन में हर वर्ग को लाभ मिलेगा और सबका “मुंह मीठा” होगा।
3. जीएसटी बचत उत्सव प्रधानमंत्री ने घोषणा की कि नवरात्रि के पहले दिन, 22 सितंबर को सूर्योदय के साथ ही नई पीढ़ी के जीएसटी सुधार लागू हो जाएंगे। इसे उन्होंने “जीएसटी बचत उत्सव” बताया।
4. गरीब और मध्यमवर्ग को लाभ मोदी ने कहा कि गरीबों को “नियो मिडिल क्लास” और मिडिल क्लास को “डबल बोनस” मिलेगा। जीएसटी कम होने से घर, कार, घूमने-फिरने और अन्य सपनों की चीजें खरीदना आसान होगा।
5. होटल व पर्यटन होंगे सस्ते पीएम ने कहा कि ज्यादातर होटलों के कमरों पर जीएसटी कम हो गई है, जिससे पर्यटन और यात्रा सस्ती होगी।
6. स्वदेशी पर जोर प्रधानमंत्री ने अपील की कि देशवासियों को ऐसी चीजें खरीदनी चाहिए जिनमें “हमारे देश के लोगों का पसीना” लगा हो। उन्होंने इसे आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ा कदम बताया।
7. एमएसएमई की अहमियत मोदी ने कहा कि भारत को अपने लघु एवं मध्यम उद्योगों (एमएसएमई) से बहुत उम्मीद है। भारत में बने सामान दुनिया के बेस्ट हैं और यही हमारे गौरव को वापस दिलाएंगे।
8. आत्मनिर्भरता का आह्वान पीएम ने कहा कि यह समय आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ाने का है। “भारत में बना सामान” अपनाने से देश की अर्थव्यवस्था और मजबूत होगी।
9. सबको होगा फायदा प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया कि इन सुधारों से गरीब, मध्यम वर्ग, युवा, किसान, महिलाएं, दुकानदार और व्यापारी – सभी को लाभ मिलेगा।
10. आज़ाद भारत का सबसे बड़ा टैक्स रिफॉर्म मोदी ने जीएसटी सुधार को आज़ाद भारत का सबसे बड़ा टैक्स रिफॉर्म बताया और कहा कि यह सभी राज्यों के साथ मिलकर लागू किया गया है।
पीएम मोदी का यह संबोधन त्योहारी सीजन से पहले आम लोगों के जीवन को राहत और उत्साह देने वाला माना जा रहा है। उनके मुताबिक यह सुधार न केवल बचत बढ़ाएंगे बल्कि देश को आत्मनिर्भर भारत की दिशा में भी मजबूत कदम दिलाएंगे।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।