शाहदरा के गांधी नगर में फैक्ट्री में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (21/09/2025): शनिवार शाम दिल्ली के शाहदरा स्थित गांधी नगर इलाके के ज्ञान मोहल्ला की एक फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया, हालांकि राहत की बात यह रही कि अब तक किसी तरह की जनहानि की खबर नहीं है।

दमकल अधिकारी भीमसेन ने जानकारी दी कि उन्हें गली नंबर 1 से आग लगने की कॉल मिली थी। उन्होंने बताया कि जब टीम मौके पर पहुंची तो हालात काफी भयावह थे। संकरी गलियों के कारण क्विक रिस्पॉन्स व्हीकल (QRV) को घटनास्थल तक पहुंचने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद दमकल कर्मियों ने तेजी से आग पर काबू पा लिया।

स्थिति नियंत्रण में, आगे की जांच जारी

आग पर नियंत्रण पा लिया गया है और फिलहाल किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। अधिकारियों का कहना है कि फैक्ट्री में आग कैसे लगी, इसकी जांच की जा रही है। आसपास के लोगों को एहतियात के तौर पर सुरक्षित स्थानों पर हटा दिया गया है। मामले में आगे की जानकारी आने तक प्रशासन सतर्कता बरते हुए स्थिति पर नजर बनाए हुए है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।