DUSU Election 2025: ज्वाइंट सेक्रेट्री के पद पर जीत दर्ज करने के बाद क्या बोली दीपिका झा

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (19/09/2025): दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव 2025 के नतीजे शुक्रवार (19 सितंबर) को घोषित हो गए। इस चुनाव में बिहार की रहने वालीं दीपिका झा ने एबीवीपी के टिकट पर संयुक्त सचिव पद पर जीत हासिल की। दीपिका ने कहा कि यह जीत सिर्फ उनकी नहीं बल्कि हर उस छात्र की है जिसने उनके संघर्ष और मेहनत को पहचाना और उन पर विश्वास जताया। उन्होंने बताया कि उन्हें करीब 4000 वोटों के अंतर से जीत मिली है।

छह साल के संघर्ष का मिला फल

जीत के बाद भावुक होकर दीपिका झा ने कहा कि उन्होंने बिहार से आकर पिछले छह साल दिल्ली विश्वविद्यालय में संघर्ष किया। पढ़ाई के साथ छात्र राजनीति में लगातार सक्रिय रहते हुए उन्होंने हर छात्र की आवाज़ बनने का प्रयास किया। दीपिका ने कहा कि उनकी यह जीत इस बात का सबूत है कि छात्र सिर्फ नारे नहीं बल्कि काम और ईमानदारी को भी पहचानते हैं।

DUSU चुनाव में ABVP का दबदबा

सेंट्रल पैनल की चार अहम सीटों में से तीन पर एबीवीपी ने कब्जा जमाया, जबकि कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई को केवल उपाध्यक्ष पद पर संतोष करना पड़ा। एबीवीपी ने अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद जीतकर दिल्ली विश्वविद्यालय की राजनीति में अपनी मजबूत पकड़ का फिर से प्रदर्शन किया। चुनावी नतीजों ने यह भी साबित किया कि छात्रों के बीच राष्ट्रीय और वैचारिक मुद्दों के साथ स्थानीय समस्याओं पर काम करने वाली टीमों को अधिक समर्थन मिला।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।