GREATER NOIDA News (19/09/2025): यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway) पर एक बड़ा चोरी का मामला सामने आया है। दनकौर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत अज्ञात चोरों ने हाईवे पर लगी 16 हाईमास्ट एलईडी लाइटें (LED Lights) और करीब 60 मीटर बिजली का तार उखाड़ लिया। चोरी की यह वारदात गुरुवार देर रात घटित हुई, जिसकी कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है।
कंट्रोल रूम से मिली जानकारी
यमुना एक्सप्रेसवे के कंट्रोल रूम ऑफिसर बनवारी लाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि घटना लगभग 17 किलोमीटर की दूरी पर, नोएडा से आगरा जाने वाली लाइन पर हुई। शुक्रवार सुबह जब कर्मचारियों ने मौके का निरीक्षण किया तो पाया कि सभी एलईडी लाइट और बिजली के तार गायब थे। इसके बाद पूरे मामले की सूचना कंट्रोल रूम तक पहुंची।
पुलिस जांच में जुटी
शिकायत मिलने पर दनकौर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने बताया कि चोरी की वारदात की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस टीम घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया जा रहा है।
पहले भी हो चुकी हैं वारदातें
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, यमुना एक्सप्रेसवे पर स्ट्रीट लाइट और बिजली के सामान चोरी होने की घटनाएं पहले भी सामने आती रही हैं। हाईवे की सुरक्षा और निगरानी पर बार-बार सवाल उठते रहे हैं, लेकिन इस तरह की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं।विशेषज्ञों का कहना है कि हाईवे से एलईडी लाइटों की चोरी न केवल वित्तीय नुकसान है, बल्कि रात में वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए भी बड़ा खतरा बन सकती है। रोशनी के अभाव में हादसों की आशंका बढ़ जाती है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।