GREATER NOIDA News (19/09/2025): भारतीय किसान यूनियन (लोकशक्ति) का यमुना प्राधिकरण (Yamuna Authority) के बाहर जारी धरना शुक्रवार को उस समय चर्चा का विषय बन गया जब किसानों के ठहरने वाले कमरे में अचानक काला नाग निकल आया। इस घटना से धरना स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
धरने का नेतृत्व कर रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष मास्टर श्यौराज ने तुरंत पुलिस प्रशासन, यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA), हॉर्टिकल्चर विभाग और वन विभाग को फोन कर घटना की जानकारी दी। लेकिन किसानों के मुताबिक, किसी भी विभाग से मौके पर सहायता नहीं पहुंची। यह बात सामने आई कि संबंधित विभागों के पास जहरीले सांप को पकड़ने के लिए प्रशिक्षित कर्मी उपलब्ध ही नहीं हैं।
अंततः काफी मशक्कत के बाद किसानों ने आपसी सहयोग से सांप को कमरे से बाहर निकाल दिया और धरना स्थल को सुरक्षित किया। इस दौरान धरने पर मौजूद किसान कुछ देर तक भयभीत रहे, मगर उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। घटना के समय धरना स्थल पर संगठन के कई पदाधिकारी मौजूद थे जिनमें महेंद्र सिंह, शीले, रौदास पप्पू प्रधान, हरिओम, ओमपाल, नेत्रपाल, घनश्याम भाटी, रोबिन सिंह और सुनील भाटी शामिल थे। किसानों ने प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि भविष्य में ऐसी घटनाएं होती हैं तो बड़ा हादसा हो सकता है।
बीकेयू (लोकशक्ति) पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन धरना स्थल की सुरक्षा और साफ-सफाई पर ध्यान नहीं देता तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। साथ ही, उन्होंने मांग की कि सांप और अन्य जहरीले जीव-जंतुओं से निपटने के लिए वन विभाग और प्राधिकरण तत्काल विशेष दल गठित करें।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।