New Delhi News (19/09/2025): दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव 2025 में उपाध्यक्ष पद पर NSUI प्रत्याशी राहुल यादव झांसला ने जीत दर्ज की। परिणाम घोषित होने के बाद झांसला ने कहा कि वे अभिभूत, निःशब्द और भावविभोर हैं। उन्होंने छात्रों का आभार व्यक्त करते हुए इसे लोकतांत्रिक विश्वास की जीत बताया और कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए गौरव और प्रेरणा दोनों है।
राहुल झांसला ने अपने सभी समर्थकों, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों से अपील की कि वे दिल्ली हाईकोर्ट की गाइडलाइन का पालन करें। उन्होंने साफ कहा कि किसी भी प्रकार का विजय जुलूस निकालना प्रतिबंधित है, इसलिए सभी साथी न्यायालय के आदेशों का सम्मान करें और संयम बरतें। झांसला ने कहा कि यह जीत शांति, अनुशासन और सकारात्मक ऊर्जा के साथ मनाई जानी चाहिए।
बता दें कि DUSU चुनाव 2025 में 3 सीटों पर ABVP और एक सीट पर NSUI ने जीत दर्ज की है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।