भारत आज दुनिया में एक मजबूत और निर्णायक देश के रूप में उभरा है: पंकज सिंह, MLA, Noida
टेन न्यूज नेटवर्क
NOIDA News (17/09/2025): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस पर सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को नोएडा सेक्टर-62 स्थित राष्ट्रीय जैविक संस्थान (A-32) में ‘स्वस्थ नारी – सशक्त परिवार’ अभियान की शुरुआत हुई। इस अवसर पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में सांसद डॉ. महेश शर्मा, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी, नोएडा विधायक पंकज सिंह, जिलाधिकारी मेधा रूपम तथा संस्थान के निदेशक डॉक्टर नीलिमा मिश्र सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विधायक पंकज सिंह का बयान
इस मौके पर विधायक पंकज सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिवस की बधाई देते हुए कहा, सबसे पहले मैं प्रधानमंत्री जी को उनके जन्मदिवस पर हृदय से बहुत-बहुत शुभकामनाएँ देता हूँ। पूरे देश की ओर से हम उनके दीर्घायु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं। हमारे राष्ट्र की प्रगति और वैश्विक पहचान उनके नेतृत्व में नई ऊँचाइयों को छू रही है। आज भारत पूरी दुनिया में एक मजबूत और निर्णायक देश के रूप में उभरा है।

उन्होंने आगे कहा, आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में महिलाओं के स्वास्थ्य और आत्मनिर्णय की बात की है। मैं मानता हूँ कि प्रधानमंत्री जी का हर एक शब्द देश के नागरिकों के लिए प्रेरणा का स्रोत होता है। जब वे आत्मनिर्णय की बात करते हैं तो उसका अर्थ है कि हम सबको अपनी जिम्मेदारी खुद तय करनी होगी और उसी दिशा में आगे बढ़ना होगा।
भविष्य की दृष्टि पर बात करते हुए पंकज सिंह ने कहा, हमारा लक्ष्य है कि 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र के रूप में स्थापित करें। इस लक्ष्य तक पहुँचने का एक ही मार्ग है—आत्मनिर्णय और आत्मनिर्भरता। जब हर नागरिक इस सोच को अपनाएगा, तभी देश उस दिशा में आगे बढ़ सकेगा। मुझे पूरा विश्वास है कि प्रधानमंत्री जी का यह संदेश हर भारतीय गंभीरता से लेगा और अपने-अपने स्तर पर इसमें योगदान देगा।
जनप्रतिनिधियों और नागरिकों का संकल्प
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए संकल्प लिया कि इस अभियान ‘स्वस्थ नारी – सशक्त परिवार’ को जन-जन तक पहुँचाया जाएगा ।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।