GREATER NOIDA News (16/09/2025): सोमवार को जेवर कोतवाली क्षेत्र में हुए सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। बुलंदशहर जनपद के शाहपुर करत गांव निवासी बबलू सिंह अपनी पत्नी फ्ली सोनी (36) के साथ बाइक से रिश्तेदारी में जा रहे थे। तभी जहागीरपुर कस्बे के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि पति को मामूली चोटें आईं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक चालक घटना के तुरंत बाद वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस की मदद से घायलों को जेवर स्थित कैलाश अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने फ्ली सोनी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और देर शाम परिजनों ने गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया। इस हादसे के बाद मृतका के मायके और ससुराल दोनों ही ओर शोक की लहर दौड़ गई।
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है और फरार चालक की तलाश की जा रही है। परिजनों की तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार के कारण अक्सर हादसे होते हैं। उन्होंने प्रशासन से यहां पर यातायात व्यवस्था और निगरानी बढ़ाने की मांग की है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।